फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Pole toppled after being hit by a loader; power supply to 30 homes disrupted.

Auraiya News: लोडर की टक्कर से टूटा खंभा, 30 घरों की बिजली गुल

Sun, 09 Aug 2026 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 09 Aug 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Pole toppled after being hit by a loader; power supply to 30 homes disrupted.
पिकअप वाहन के ऊपर पड़ा टूटा खंभा। स्रोत: ग्रामीण
सहार। क्षेत्र के गांव शहबाजपुर के पास रजबहा पर शनिवार को एक अनियंत्रित पिकअप वाहन की टक्कर से हाईटेंशन लाइन का खंभा टूटकर गिर गया। हादसे के बाद करीब 30 घरों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


बताया गया है कि गांव के पास रजबहा पर हाईटेंशन लाइन का विद्युत खंभा लगा था। इसी दौरान एक पिकअप अनियंत्रित होकर खंभे से जा टकराया। टक्कर इतनी तेज थी कि खंभा टूट गया और विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। लाइन टूटने के बाद संबंधित 25 केवीए ट्रांसफार्मर की विद्युत आपूर्ति भी बंद हो गई। अचानक आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों ने विद्युत अधिकारियों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


इसके बाद कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आपूर्ति बहाल करने के लिए क्षतिग्रस्त खंभे और लाइन को ठीक करने की कार्रवाई शुरू की। जेई पूर्वा सुजान आफताब आलम ने बताया कि पिकअप की टक्कर से खंभा टूट गया है। वाहन के नंबर के आधार पर घटना के संबंध में लिखित सूचना थाने में दी गई है। बताया कि लाइन की मरम्मत कर जल्द ही आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed