{"_id":"6a77790c4d4a4b49520b4aa7","slug":"second-mini-truck-rams-into-the-rear-of-the-one-ahead-driver-dies-auraiya-news-c-211-1-aur1009-149524-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: आगे चल रहे मिनी ट्रक में पीछे से घुसा दूसरा, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: आगे चल रहे मिनी ट्रक में पीछे से घुसा दूसरा, चालक की मौत
Sun, 09 Aug 2026 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 09 Aug 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
हाईवे पर खड़ा क्षतिग्रस्त वाहन व लगी भीड़। संवाद
- फोटो : डीएम संतोष कुमार शर्मा व एडीएम वित्त कल्पना जायसवाल जिलाधिकारी कॉलोनी में सफाई करते हुए। स्रोतः प्रशासन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनंतराम। कानपुर-इटावा हाईवे पर अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के गांव प्रतापपुर ओवर ब्रिज के पास शुक्रवार देर रात आगे चल रहे मिनी ट्रक के सामने मवेशी आने से अचानक ब्रेक लगा दिया। इसी दौरान पीछे से आ रहा दूसरा मिनी ट्रक पीछे से टकरा गया। वाहन के केबिन में फंसने से चालक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। वहीं, क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाया गया।
कानपुर देहात स्थित डेरापुर थाना क्षेत्र के गांव हथूमा निवासी चालक विशाल कुमार (20) शुक्रवार रात गांव जैनपुर स्थित भोले बाबा मिल्क फूड इंडस्ट्रीज से मिनी ट्रक में घी लादकर आगरा जा रहा था। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में गांव प्रतापपुर स्थित कानपुर-इटावा हाईवे के ओवर ब्रिज के पास आगे जा रहे आगे चल रहे दूसरे मिनी ट्रक ने अचानक सामने मवेशी आने के कारण ब्रेक लगा दिया।
इससे विशाल वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और उसका ट्रक पीछे से मिनी ट्रक में घुस गया। हादसे में केबिन क्षतिग्रस्त होने से विशाल उसी में फंस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस पुलिस ने क्रेन की मदद से केबिन को खींचकर मशक्कत के बाद घायल चालक विशाल को बाहर निकाल कर सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान के बाद पुलिस ने परिजन को सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, दूसरा मिनी ट्रक का चालक इटावा का रहने वाला श्याम सुंदर है। उसे हादसे में कोई चोट नहीं आई है। वह कानपुर से टाइल्स पाउडर लादकर ग्वालियर जा रहा था। पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
क्षेत्राधिकारी मनोज गंगवार ने बताया कि हादसे में मिनी ट्रक के चालक की मौत की सूचना परिजन को दी गई थी। हाईवे से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटा दिया गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

हाईवे पर खड़ा क्षतिग्रस्त वाहन व लगी भीड़। संवाद- फोटो : डीएम संतोष कुमार शर्मा व एडीएम वित्त कल्पना जायसवाल जिलाधिकारी कॉलोनी में सफाई करते हुए। स्रोतः प्रशासन