{"_id":"6a777a090507269f160cc714","slug":"speeding-car-rams-into-dumper-four-dead-including-two-women-auraiya-news-c-211-1-aur1009-149517-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: तेज रफ्तार कार डंपर में घुसी, दो महिलाओं समेत चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: तेज रफ्तार कार डंपर में घुसी, दो महिलाओं समेत चार की मौत
Sun, 09 Aug 2026 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 09 Aug 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर खड़ी क्षतिग्रस्त कार, मौजूद पुलिस व लोग। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुदरकोट/अछल्दा। झांसी से बरेली जा रही कार बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर आगे चल रहे डंपर में जा घुसी। हादसे में दो महिलाओं समेत चार की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। घायलों को पुलिस सैफई स्थित अस्पताल में भर्ती कराया है। कार सवार बरेली में चल रहे उर्स में शामिल होने जा रहे थे। पुलिस हादसे के पीछे चालक को झपकी आना कारण मान रही है।
झांसी स्थित थाना उनाव गेट के मोहल्ला अली गोल निवासी मोहम्मद जमाल (50) , मोहम्मद फिरोज (45), शकीला बानो (65), रिहाना बानो (45) व ताहिरा बानो पुत्री मासूम अली (8) कार से शनिवार सुबह बरेली में चल रहे उर्स मेले में जाने के लिए निकले थे। कार जमाल चला रहा था। सुबह आठ बजे के करीब कार अछल्दा थाना क्षेत्र से निकले बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या 277.9 के पास नगला धुंधे गांव अचानक बेकाबू हो गई और आगे जा रहे डंपर में घुस गई।
हादसे के बाद चालक डंपर लेकर मौके से भाग गया। वहीं, कार सवार दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर यूपीडा व इटैली चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को एंबुलेंस से सैफई ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने मोहम्मद जमाल व शकीला बानो को मृत घोषित कर दिया। करीब दो घंटे बाद उपचार के दौरान रिहाना बानो ने भी दम तोड़ दिया। वहीं देर शाम फिरोज की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। अन्य घायलों को अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
पुलिस का मानना है कि कार की रफ्तार 100 किमी प्रति घंटे से अधिक थी और चालक को झपकी आने से हादसे की आशंका है। वहीं, पुलिस की सूचना पर मृतकों के परिजन झांसी से इटावा के सैफई पहुंचे। वहां शवों का पोस्टमार्टम कराने से मना करते रहे। सीओ पी पुनीत मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर डंपर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।