सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Power outage for 14 hours due to fault in the line

Auraiya News: लाइन में फॉल्ट से 14 घंटे बिजली गुल

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 29 Apr 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Power outage for 14 hours due to fault in the line
विज्ञापन
दिबियापुर। सोमवार रात करीब आठ बजे रामकृष्ण नगर में रेलवे क्राॅसिंग के पास अंडरग्राउंड 11 केवीए विद्युत लाइन में फॉल्ट हो गया।
Trending Videos

इससे ककराही बाजार फीडर के सैकड़ों उपभोक्ता 14 घंटे गर्मी में परेशान रहे। यह फॉल्ट बिजली आपूर्ति करने वाली लाइन में रेलवे लाइन के नीचे हुआ। भीषण गर्मी में बिजली गुल होने से मंगलवार सुबह तक परेशानी का सामना करना पड़ा।
बिजली न होने के कारण लोग पीने के पानी के लिए भटकते रहे। उमस भरी गर्मी में पंखे और कूलर बंद रहने से लोगों को पूरी रात जागकर बितानी पड़ी। फॉल्ट की सूचना पर अवर अभियंता अरुण कुमार के नेतृत्व में लाइनमैन राजू, छोटू और विशाल ने पूरी रात और सुबह तक मरम्मत कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तकनीकी खराबी के कारण ककराही फीडर से जुड़े कई मोहल्लों की विद्युत आपूर्ति बाधित हुई। करीब 14 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मंगलवार सुबह लगभग 10:30 बजे फॉल्ट को ठीक कर लिया गया। इसके बाद आपूर्ति बहाल हुई।
अवर अभियंता ने बताया कि स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ माह पूर्व भी ककराही बाजार की इसी जगह लाइन बाधित हुई थी। बार- बार लाइन फॉल्ट होने से लोगों को परेशानी होती है। बिजली विभाग हर बार फॉल्ट ठीक कर देता है लेकिन उसका स्थायी समाधान नहीं किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed