{"_id":"6a2da35bb49255847003db9a","slug":"rain-causes-waterlogging-in-many-areas-auraiya-news-c-211-1-aur1008-146504-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बारिश से कई मोहल्लों में जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बारिश से कई मोहल्लों में जलभराव
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 14 Jun 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
फोटो-11-कस्बे की सड़कों पर भरा गंदा पानी।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिधूना। शनिवार तड़के हुई बारिश ने नगर पंचायत की नाला सफाई अभियान की हकीकत उजागर कर दी। नगर के कई प्रमुख मोहल्लों और मार्गों पर जलभराव हो गया।
इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जगह-जगह नालों के चोक होने और समय पर सफाई न होने के कारण बारिश का पानी घंटों सड़कों पर भरा रहा।
बारिश के बाद कस्बे के फीडर रोड, नवीन बस्ती, लोहिया नगर, लोहा मंडी, सराफा गली तथा सीओ आवास के पीछे स्थित गलियों में पानी भर गया। कई स्थानों पर हालात ऐसे बन गए कि लोगों को घुटनों तक पानी में होकर निकलना पड़ा। कुछ इलाकों में सड़कें तालाब जैसी दिखाई दीं। फीडर रोड स्थित दुकानों के सामने भी पानी जमा हो गया। इससे व्यापारियों और राहगीरों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। सुबह लगभग नौ से 10 बजे के बीच धीरे-धीरे पानी निकल सका।
स्थानीय लोगों का कहना है कि फीडर रोड पर कोतवाली के पास नाला लंबे समय से चोक पड़ा है। इसकी सफाई नहीं कराई गई। वहीं, जल निगम द्वारा पाइपलाइन बिछाने के लिए कई स्थानों पर फुटपाथ और सड़कें खोदी गई थीं, पाइप डालने के बाद मरम्मत कार्य अधूरा छोड़ दिया गया। इससे बारिश में सड़कें धंस गईं और लोगों की परेशानी और बढ़ गई। ॉ
कस्बा वासियों का आरोप है कि नगर पंचायत द्वारा सफाई व्यवस्था के लिए बड़ी संख्या में सफाई कर्मी तैनात किए जाने के बावजूद अधिकांश वार्डों में नियमित सफाई नहीं हो रही है। आंबेडकर नगर, फीडर रोड व किशोरगंज सहित कई मोहल्लों में नालों की सफाई न होने से जलनिकासी व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
-- -- -- --
नालों की सफाई बराबर कराई जा रही है। बारिश के दौरान पानी अधिक होने पर एक साथ एकत्र हो जाता है। उसे निकालने के लिए नालों का निर्माण कराया जा रहा है। जल्द पानी निकासी व्यवस्था में सुधार किया जाएगा।
-आदर्श कुमार मिश्रा, नगर पंचायत अध्यक्ष
--