{"_id":"6a0cb143de65cfd2e6001e44","slug":"sunshine-and-heat-wave-in-the-city-mercury-reaches-45-degrees-orange-alert-issued-auraiya-news-c-211-1-aur1006-145174-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: धूप और लू के बीच पारा 45 डिग्री, ऑरेंज अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: धूप और लू के बीच पारा 45 डिग्री, ऑरेंज अलर्ट जारी
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 20 May 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
फोटो-26- बिधूना कस्बा में सड़क पर छाया सन्नाटा। संवाद
- फोटो : बालूपुरवा गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप पर पसरा सन्नाटा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
औरैया। पिछले एक सप्ताह से गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। मंगलवार को अधिकतम पारा 45 डिग्री तक जा पहुंचा।
झुलसा देने वाली धूप और लू के चलते दोपहर के समय लोग घरों में दुबकने को मजबूर हुए। सड़कों से लेकर बाजार तक सन्नाटा रहा। जिला प्रशासन ने इसे देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।
एक सप्ताह के अंदर अधिकतम तापमान 40 से 45 डिग्री तक पहुंच गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा। हवा की रफ्तार 22 किलोमीटर प्रति घंटा रही। दोपहर में चली लू ने लोगों को परेशान किया। भीषण गर्मी के बीच घरों में कूलर-पंखे भी राहत नहीं दे पाए। यहां पर भी लोगों को गर्म हवा का सामना करना पड़ा।
झुलसा देने वाली गर्मी में लोग दोपहर के समय छांव की तलाश में रहे। सफर करने वाले लोग पसीने से तरबतर होते रहे। दोपहर के समय बाजार से लेकर सड़कों पर सन्नाटा रहा। वहीं स्कूली बच्चे धूप और गर्मी से बेहाल रहे।
विज्ञापन
उधर वाटर कूलरों ने राहगीरों को काफी हद तक राहत दी। ठंडे पानी से लोगों ने गला तर किया। मौसम विज्ञानी डॉ. रामपलट ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक पहुंचा है। फिलहाल गर्मी से राहत के आसार नहीं है।
उधर एडीएम अविनाश चंद्र मौर्य ने बताया कि जनपद में गंभीर लू चलने की संभावना के बीच ऑरेंज अलर्ट है। लू से जनहानि भी हो सकती है। इसके असर को कम करने व लू से बचाव के लिए जागरूक करने को जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की गाइडलाइन जारी कर दी गई है। लोगों को जरूरत पर ही घरों से बाहर निकलने की सलाह दी गई है।
-- -
गर्मी में इन बातों का रखें ध्यान
लू से बचाव के लिए घर से बाहर निकलते समय गमछा, टोपी, चश्मा व छाते का प्रयोग करें। हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें। कड़ी धूप से बचें। पर्याप्त मात्रा में तरल पेय पदार्थ जैसे छांछ, लस्सी, नमक चीनी का घोल, नींबू का पानी व आम पना का सेवन करें। प्यास की इच्छा न होने पर भी पानी बार-बार पीएं।
निर्जलीकरण से बचने के लिए ओआरएस घोल का प्रयोग करें। संतुलित हल्का व नियमित भोजन करें। लू लगने के लक्षणों को पहचानें, यदि कमजोरी लगे, सिर दर्द हो, उल्टी महसूस हो, मांसपेशियों में ऐंठन हो और चक्कर आए तो डॉक्टर को दिखाएं। लू से प्रभावित व्यक्ति को छाया में लिटाकर सूती गीले कपड़ों से पोछें। शरीर के ऊपर पानी का छिड़काव करें।

Trending Videos

फोटो-26- बिधूना कस्बा में सड़क पर छाया सन्नाटा। संवाद- फोटो : बालूपुरवा गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप पर पसरा सन्नाटा।