सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Two wire breaks resulted in power outages for five hours each in 150 villages.

Auraiya News: दो बार तार टूटने से पांच-पांच घंटे गुल रही 150 गांवों में बिजली

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 20 May 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Two wire breaks resulted in power outages for five hours each in 150 villages.
फोटो-30-तार जोड़ते विद्युत लाइनमैन।संवाद - फोटो : बालूपुरवा गांव के पा​स ​स्थित पेट्रोल पंप पर पसरा सन्नाटा।
विज्ञापन
फफूंद। भीषण गर्मी के बीच कस्बे व क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। असेनी से केशमपुर सब स्टेशन आने वाली 33 केवीए लाइन 24 घंटे के दौरान दो बार टूटी। इससे करीब 150 गांवों व कस्बे में पांच-पांच घंटे तक आपूर्ति ठप रही।

ग्रामीणों ने बताया कि करीब 10 किलोमीटर दूर स्थित चपटा विद्युत स्टेशन का लोड जुड़े होने से लगातार फॉल्ट और ट्रिपिंग की समस्या बढ़ गई है। सोमवार शाम करीब पांच बजे के बाद असेनी से केशमपुर आई 33 केवीए लाइन का तार टूटने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे करीब पांच घंटे तक आपूर्ति ठप रही। रात करीब साढ़े दस बजे तार जोड़ने के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। इसके बाद भी पूरी रात बार-बार ट्रिपिंग होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार सुबह करीब पांच बजे फिर तार टूटने से आपूर्ति बंद हो गई। इसके पांच घंटे बाद सुबह करीब साढ़े दस बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। लगातार हो रही कटौती और फाल्ट से लोगों को पूरी रात जागकर बितानी पड़ी। पेयजल संकट भी गहराने लगा है।
विज्ञापन
Trending Videos

इससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। राष्ट्रीय कोरी कोली जागृति महासभा के अध्यक्ष बेचेलाल कोरी, आसिफ सिद्दीकी, गुड्डन दीक्षित, शिव मोहन, रामकिशोर कठेरिया, सनी खां व गुड्डू अग्निहोत्री का कहना है कि पिछले छह वर्षों से चपटा विद्युत स्टेशन की लाइन अलग करने की मांग की जा रही है लेकिन विभाग द्वारा कोई समाधान नहीं किया गया।
केशमपुर विद्युत स्टेशन के अवर अभियंता धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि गर्मी के कारण लोड अधिक होने से दिक्कत आ रही है। चपटा विद्युत सब स्टेशन की लाइन से हो रही दिक्कत के बारे में उपखंड अधिकारी अजीतमल को भी जानकारी दे दी गई है।
---
ट्रांसफार्मर की केबल में लगी आग, बिजली गुल
दिबियापुर। ग्राम पंचायत बैसुंधरा में सोमवार देर रात भीषण गर्मी व ओवरलोड के कारण ट्रांसफार्मर की केबल में आग लग गई। आग की लपटें देखकर ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई और वह घरों से बाहर निकल आए। ग्रामीणों की सूचना पर लाइनमैन मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिजली आपूर्ति बंद करवाकर आग बुझाने का प्रयास किया।
काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने से ट्रांसफार्मर की केबल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इससे पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि नई केबिल लगाए जाने के बाद ही विद्युत आपूर्ति बहाल की जा सकेगी।
बिजली गुल होने से ग्रामीणों को पूरी रात भीषण गर्मी और उमस में परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने विभाग से जल्द से जल्द नई केबल लगाकर बिजली आपूर्ति सुचारु करने की मांग की है।(संवाद)
----
तार टूटने से घंटे भर बाधित रही आपूर्ति
कंचौसी। सोमवार की रात कस्बे के आंबेडकर तिराहे पर बिजली लाइन का तार टूटने से एक घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। इससे लोग परेशान हो गए। सूचना मिलते ही कर्मचारियों ने तार जोड़कर आपूर्ति चालू कराई।
ग्रामीणों ने बताया कि बिजली का तार टूटने से ढिकियापुर ,घसा पुरवा, सुखमपुर, बिझाई व कंचौसी कस्बे की आपूर्ति बाधित हो गई। जेई सतीश जायसवाल ने बताया कि रात में तार टूट गया था। उसे सही कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है। (संवाद)

फोटो-30-तार जोड़ते विद्युत लाइनमैन।संवाद

फोटो-30-तार जोड़ते विद्युत लाइनमैन।संवाद- फोटो : बालूपुरवा गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप पर पसरा सन्नाटा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed