सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The first installment of Rs 3 crore has been released for the construction of the auditorium.

Auraiya News: ऑडिटोरियम निर्माण के लिए तीन करोड़ की पहली किश्त जारी

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 20 May 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
The first installment of Rs 3 crore has been released for the construction of the auditorium.
विज्ञापन
औरैया। ककोर मुख्यालय में इंडिया पायका मैदान से सटी हुई खाली जमीन पर मई माह के अंत तक ऑडिटोरियम का निर्माण शुरू हो जाएगा। इसके लिए शासन स्तर से स्वीकृत बजट के साथ तीन करोड़ की पहली किस्त भी जारी कर दी गई है।

ककोर मुख्यालय के पास ऑडिटोरियम बनाने के लिए सालों का चल रहा इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। पिछले दिनों जहां पर्यटन विभाग की ओर से शासन को भेजे गए प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी। वहीं अब इस कड़ी में भवन निर्माण को लेकर कार्यदायी संस्था को तीन करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी कर दी गई है। चिह्नित जमीन पर भवन बनाने के लिए नक्शा के आधार पर पैमाइश का काम भी पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन स्तर से इस कार्य को लेकर 14 करोड़ की संस्तुति दी गई थी। पहली किस्त के जारी होने के बाद पर्यटन विभाग भूमि पूजन की तैयारी बना रहा है। वहीं कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल को इसे लेकर पत्राचार भी किया गया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार मई के अंतिम सप्ताह में भूमि पूजन के बाद ऑडिटोरियम निर्माण का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos



500 लोगों की क्षमता वाला होगा ऑडिटोरियम

ककोर मुख्यालय में सरकारी व अन्य कार्यक्रमों का आयोजन इंडिया पायका मैदान में किया जाता है। खुले में होने वाले आयोजनों में अक्सर समस्याएं सामने आती हैं। ऐसे में सालों से ऑडिटोरियम की मांग उठती रही है। बनने जा रहा ऑडिटोरियम 500 लोगों की क्षमता वाला होगा। इसमें सिटिंग व्यवस्था से लेकर मंच व आवागमन के पर्याप्त रास्ते होंगे।
---


ऑडिटोरियम निर्माण को लेकर शासन स्तर से तीन करोड़ की पहली किस्त जारी कर दी गई है। कार्यदायी संस्था की ओर से मई के अंतिम सप्ताह में यहां काम शुरू करा दिया जाएगा।-मोहित सिंह, जिला पर्यटन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed