{"_id":"69c42b726e0e06548b020868","slug":"teenager-and-young-man-committed-suicide-by-hanging-themselves-auraiya-news-c-211-1-aur1009-141932-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: किशोरी व युवक ने फंदे से लटक कर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: किशोरी व युवक ने फंदे से लटक कर दी जान
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Thu, 26 Mar 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
फोटो-48-लविश की फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
- फोटो : केवलापुर गोदाम पर कतार में रखे सिलिंडर।
विज्ञापन
दिबियापुर। थाना क्षेत्र की चौकी हरचंदपुर के दो अलग-अलग गांवों में मंगलवार रात और बुधवार दोपहर को एक युवक और एक किशोरी ने फंदे से लटक कर जान दे दी। दोनों मामलों में परिजन कारण नहीं बता पाए। पुलिस जांच कर रही है।
हरचंदपुर चौकी क्षेत्र के गांव ढरकन में मंगलवार रात मनोज शाक्य के 18 वर्षीय बेटे लविश शाक्य ने अपने कमरे में फंदे से लटक कर जान दे दी। लविश रात करीब 11 बजे अपने कमरे में सोने गया था। देर रात तक जब वह बाहर नहीं निकला तो परिजन ने कमरे में जाकर देखा। अंदर लविश का शव फंदे पर लटका मिला। ग्रामीणों की मानें तो लविश पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुका था। वह परिवार का इकलौता बेटा था और दो बहनों का भाई था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
वहीं, दूसरी घटना बुधवार दोपहर हरचंदपुर के मजरा गांव सक्तू में हुई। यहां सुशील राजपूत की 17 वर्षीय बेटी काजल ने साड़ी के फंदे से लटककर जान दे दी। सुशील दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। घर पर मां और दो भाई थे। दोपहर में काजल अपने कमरे में गई और दरवाजा बंद कर लिया।
काफी देर तक न निकलने पर जब परिजन ने अंदर देखा तो किशोरी का शव फंदे से लटका मिला। थाना प्रभारी निरीक्षक रुद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी ने बताया कि अभी तक की पड़ताल में दोनों घटनाओं के बीच कोई सीधा संबंध सामने नहीं आया है। न ही परिजन की ओर से किसी पर कोई आरोप लगाया है।
Trending Videos

फोटो-48-लविश की फाइल फोटो। स्रोत : परिजन- फोटो : केवलापुर गोदाम पर कतार में रखे सिलिंडर।