सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The police have not registered an FIR for the theft even after four days

Auraiya News: चार दिन बाद भी पुलिस ने नहीं दर्ज की चोरी की प्राथमिकी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
The police have not registered an FIR for the theft even after four days
विज्ञापन
---फॉलाेअप---


- इंदरगढ़ क्षेत्र के रावतपुर में 11 जून को हुई थी चोरी
- किसान ने एसपी ने लगाई न्याय की गुहार

संवाद न्यूज एजेंसी
उमर्दा। ग्राम रावतपुर में किसान के घर से चोरों ने 11 जून की रात आठ लाख के जेवर पार कर दिए थे। पुलिस खुलासा करना तो दूर प्राथमिकी तक दर्ज नहीं कर रही है। किसान ने एसपी को शिकायती पत्र देकर प्राथमिकी दर्ज कराकर खुलासा कराने की मांग की है।
ग्राम रावतपुर गांव निवासी हवलदार ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 11 जून की रात चोर घर के पीछे की दीवार फांदकर दाखिल हुए और घर में रखे करीब आठ लाख रुपये जेवर लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने तत्काल इंदरगढ़ पुलिस और उमर्दा चौकी को सूचना दी थी। पीड़ित का आरोप है कि तहरीर देने के बावजूद अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। पिछले तीन दिनों से वह थाने के चक्कर काट रहा है, लेकिन हर बार उसे टाल दिया जा रहा है। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने पर फॉरेंसिक टीम को मौके पर भेजा गया है। घटना के खुलासे के लिए एसओजी को जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed