{"_id":"6a2da6ed632a72a394075c62","slug":"the-tank-was-built-and-pipes-were-laid-but-no-water-trickled-from-the-taps-auraiya-news-c-211-1-ka11004-146512-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: टंकी बनी, पाइप बिछे पर नलों से नहीं टपका पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: टंकी बनी, पाइप बिछे पर नलों से नहीं टपका पानी
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 14 Jun 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
फोटो-15-अजीतमल में खुदी पड़ी सड़क में धंसा कार का पहिया।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
औरैया। जल जीवन मशीन के तहत जिलेभर में बनाई जा रहीं टंकियों का काम अभी भी अधूरा पड़ा है। जगह-जगह सड़कें खुदी हुई हैं। लोगों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है।
कई जगहों पर तो टंकी तैयार हो चुकी है, पाइप लाइन भी बिछ चुकी है लेकिन दो साल बाद भी पानी लोगों तक नहीं पहुंच पा रहा है। इससे ग्रामीणों में अधिकारियों के प्रति नाराजगी है।
ब्लॉक सहार की ग्राम पंचायत पुर्वा दानशाह व खुतेमदारी में जल जीवन मिशन योजना के तहत गांव में दो साल पहले पानी की टंकी बनाई गई थी। सप्लाई के लिए पाइप लाइन डाली भी गई थी लेकिन आज तक पानी की सप्लाई चालू नहीं हो पाई है। जिससे गांव के पांच हजार लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विकासखंड भाग्यनगर की ग्राम पंचायत सलहापुर में जलजीवन मिशन के तहत ककोर रोड पर बनी टंकी शोपीस बनी हुई है। आठ माह पहले टंकी का काम पूरा होने के बाद भी अभी तक टंकी से पानी की सप्लाई शुरू नहीं हो पाई है। इसके अलावा खुदी हुई सड़कों को अभी तक ठीक नहीं किया गया है। गांव के मंजुल कुशवाह, मनोज यादव, वेदप्रकाश सहित अन्य लोगों ने बताया कि टंकी से पानी न आने की वजह से हैंडपंप से पानी लिया जा रहा।
उधर, अजीतमल के आंबेडकर नगर के निवासी राम रतन दोहरे, ईश्वर दयाल मिश्रा, रामजीत, अभिनेन्द्र दोहरें, राजेश दोहरे, जवाहर लाल दोहरें, दिनेश सेंगर, संजू दोहरें, बिलू दुबे, महाराज सिंह, सुरेंद्र सिंह दोहरें, अभिलाख दोहरें, आदि आधे सैकड़ा से ज्यादा लोगों के घरों में पानी नहीं आ रहा है। जबकि जल निगम की ओर से इन्हें कनेक्शन दे दिया गया है। सभासद राहुल तिवारी ने बताया कई बार जल निगम के अधिकारियों से बात कर चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रहेंगे।
-- -
केस-1
बैसोली गांव में दो साल से पानी का इंतजार
अछल्दा। विकासखंड के ग्राम पंचायत बैसोली गांव में लगभग 972 लाख 68 हजार की लागत से पानी की टंकी का निर्माण कार्य 17 अप्रैल 2023 को कार्य शुरु हुआ था। इसे सालभर के अंदर खत्म करना था लेकिन लगभग दो साल बीत जाने के बाद ग्रामीणों को घरों में पानी नहीं पहुंच पाया।
ग्रामीण ग्रामीण मुन्ना ठाकुर, मिथिलेश कुमार, शिवमंगल, विनोद कुमार, अखिलेश कुमार का कहना है गांव में पाइप लाइन डाल कर घरों के बाहर टोटी लग दी गई हैं लेकिन अभी पानी नहीं मिला। गांव में जगह-जगह पाइप लाइन खुली पड़ी और गड्ढे भी हैं। (संवाद)
-- -
केस-2
शिबूपुर, डेरा सलेमपुर में दो हजार की आबादी परेशान
फफूंद। विकासखंड भाग्यनगर की ग्राम पंचायत फूटा ताल में जल जीवन मिशन के तहत बनी पानी की टंकी शुरू हुए एक वर्ष बीत गया लेकिन पंचायत के शिबूपुर और डेरा सलेमपुर गांवों में आज तक पेयजल आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। करीब दो हजार से अधिक आबादी आज भी हैंडपंपों के सहारे पानी जुटाने को मजबूर है।
ग्रामीण महेंद्र, अजीत कुमार, प्रेमचंद, अजब सिंह, राजू, नीरज सिंह ने बताया कि लोग आज भी हैंडपंपों से पानी भर रहे हैं। ग्राम प्रधान संजीव कुमार राजपूत ने कहा कि जल जीवन मिशन के कार्यों में अनियमितताएं हुई हैं, जिसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की जाएगी। (संवाद)
-- --
केस-3
पाइप लाइन के गड्ढों में फंस रहे वाहन
अजीतमल। आंबेडकर नगर में हर घर जल योजना के तहत खोदी गईं सड़कों को ठीक तरह से नहीं बनाया गया है। इसके अलावा जगह-जगह पाइप लाइन लीकेज होने से गलियों में पानी भरा हुआ है। कई घरों में लीकेज के चलते पानी ही नहीं पहुंच रहा।
मोहल्ला आंबेडकर नगर में संजय दुबे के घर से सामने सड़क के बीचोबीच खुदी पाइप लाइन में लीकेज होने से सोमवार को एक कार उसी में फंस गई। इलाके अजय दोहरे ने बताया कि सड़क पर लीकेज की वजह से जलभराव व गड्ढे हो गए हैं, जिससे आए दिन वाहन फंसते और निकलने में समस्या होती है। (संवाद)
-- -
केस-4
ककराही में टंकी अधूरी, सड़कें भी टूटीं
दिबियापुर। ब्लॉक भाग्यनगर की ग्राम पंचायत ककराही में जल जीवन मिशन योजना के तहत पानी की टंकी बनी है। ग्रामीण सुशील कुमार ने बताया कि टंकी अधूरी है। जलनिगम की ढिलाई से अभी तक जल जीवन मिशन योजना के तहत यह सेवा मिलने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। क्षेत्र की सड़क भी टूटी पड़ी हैं। इसको लेकर पूर्व में प्रधान और अधिकारियों में बहस भी हुई थी। पूर्व प्रधान दिवाकर पांडे ने बताया कि जमुही और पीताम्बरपुर के बीच बनी टंकी अभी भी चालू नहीं हुई है। (संवाद)
-- -
बोले लोग-सड़क पर जलभराव और गड्ढे हो गए
सड़क पर लीकेज की वजह से जलभराव एवं गड्ढे हो गए हैं। इससे आए दिन वाहन फंसते हैं और निकलने में समस्या होती है।
-अजय दोहरे
-- -
घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है। जहां आपूर्ति हो रही हैं, वहां लीकेज से पानी गंदा हो रहा है। कई बार शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है।
- सरमन सिंह
--
आंकड़ों पर एक नजर
-जिले के 768 गांवों में से 43 गांवों में योजना के तहत काम चल रहा।
-जिले के 725 गांवों में से 654 गांवों की सड़क मरम्मत का काम पूरा हो गया।
-जिले की 71 गांवों में सड़क का काम चल रहा।
-जिलेभर में 3571 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाई जानी थी। 3550 किमी लाइन बिछाई जा चुकी है।
--
अभी काम चल रहा है। 2028 दिसंबर तक भारत सरकार ने काम की समय सीमा बढ़ा दी है। अगर पानी की टंकी या किसी अन्य तरह की समस्या आ रही है तो उसे टीम भेजकर दिखवाया जाएगा। जल सारथी एप के माध्यम से लोग अपने गांव में काम की स्थिति पता कर सकते हैं।
-राकेश कुमार, अधिशासी अभियंता, जलनिगम