सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Three sanitation workers suspended for not cleaning the village

Auraiya News: गांव में साफ-सफाई न करने पर तीन सफाई कर्मी निलंबित

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 28 Apr 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Three sanitation workers suspended for not cleaning the village
विज्ञापन
ककोर। गांव स्तर पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त हो। इसे लेकर पंचायती राज विभाग की ओर से विशेष संचारी रोग अभियान के तहत गांव-गांव सफाई कराई जा रही है।
Trending Videos

गांवों में इसका भौतिक सत्यापन भी किया जा रहा है। सफाई को लेकर बरती जा रही लापरवाही पर मंगलवार को डीपीआरओ ने शिकंजा कसा। तीन सफाई कर्मियों को निलंबित कर दिया है।
जिला पंचायत राज अधिकारी श्रीकांत यादव ने बताया कि सदर ब्लॉक के शहबदिया गांव में तैनात रंजीत कुमार, इंगुठिया बहादुरपुर में तैनात रंजीत सिंह व ग्राम पंचायत फरिहा में तैनात भूरे सिंह लंबे समय से लापरवाही बरत रहे थे। नियमित पंचायत में उपस्थिति न होने, सफाई व्यवस्था प्रभावित होने समेत ग्रामीणों की लगातार शिकायतें आ रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उच्चाधिकारियों के निर्देशों की अनदेखी की शिकायतें मिल रही थीं। मामले की जांच के बाद आरोप सही पाए जाने पर तीनों सफाई कर्मियों को निलंबन कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed