{"_id":"69b5a1edf1297d4e690cd50b","slug":"time-management-got-spoiled-when-i-got-entangled-in-hindi-and-gs-questions-auraiya-news-c-211-1-aur1009-141269-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: हिंदी और जीएस के सवालों में उलझे तो बिगड़ गया टाइम मैनेजमेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: हिंदी और जीएस के सवालों में उलझे तो बिगड़ गया टाइम मैनेजमेंट
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 14 Mar 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
फोटो-23- परीक्षा देने के बाद केंद्र के बाहर निकलते अभ्यर्थी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। जिले के आठ परीक्षा केंद्रों पर शनिवार को उत्तर प्रदेश उप निरीक्षक (दरोगा) भर्ती परीक्षा हुई। इसमें हिंदी और जीएस के सवालों ने अभ्यर्थियों का टाइम मैनेजमेंट बिगाड़ दिया। इससे कई परीक्षार्थी पूरा पेपर हल नहीं कर पाए। परीक्षा देकर निकले परीक्षार्थियों के चेहरों पर इसकी शिकन साफ नजर आई। उधर, रविवार को आठ केंद्रों में 5280 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
शनिवार को दो पालियों में आठ परीक्षा केंद्रों पर दरोगा भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया। पहली पाली के लिए सुबह से ही परीक्षार्थी केंद्रों पर जुटना शुरू हो गए थे। प्रवेश से पहले सभी परीक्षार्थियों की गहनता से जांच की गई। साथ ही बायोमीट्रिक जांच के बाद केंद्रों में प्रवेश दिया गया। इस दौरान डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी और एसपी अभिषेक भारती भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते रहे।
परीक्षा में हिंदी और जीएस (सामान्य अध्ययन) के सवालों में उलझकर परीक्षार्थियों को टाइम मैनेजमेंट करने में परेशानी हुई। दरअसल 160 सवालों के जवाब के लिए 120 मिनट का ही समय था। ऐसे में प्रत्येक सवाल के लिए महज 45 सेकेंड का ही समय मिला।
किसी सवाल पर अधिक समय देने के चलते टाइम कम पड़ गया। यही कारण रहा कि अधिकांश अभ्यर्थियों ने 120 से 140 सवाल ही हल कर पाने की बात कही। वहीं, दूसरी तरफ गणित के कुछ सवालों को हल करने में भी अधिक समय लगा। इससे परीक्षा देकर निकले युवाओं के चेहरों पर चिंता की लकीरें नजर आईं।
वहीं, कुछ युवाओं ने पेपर को सरल के साथ-साथ पेचीदा भी बताया। बोले कि, पेपर जिसे सवाल समझ आ गया, उसने तो आसानी से जवाब दे दिए, जबकि अधिकांश उसमें उलझे रहे। उधर, रविवार को भी आठ केंद्रों में परीक्षा होगी।
Trending Videos