{"_id":"6a8353bfa6cce592320694b5","slug":"transformer-fault-leaves-25-homes-in-the-dark-residents-struggle-for-water-auraiya-news-c-211-1-aur1008-149933-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: ट्रांसफार्मर में फॉल्ट से 25 घरों में अंधेरा, पानी को तरसे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: ट्रांसफार्मर में फॉल्ट से 25 घरों में अंधेरा, पानी को तरसे लोग
Tue, 18 Aug 2026 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 18 Aug 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंचौसी। असेनी पावर हाउस से जुड़े नौगवां फीडर के पुरवा महिपाल में 25 केवीए के ट्रांसफार्मर में रविवार सुबह 11 बजे के बाद फॉल्ट हो गया। इससे 25 घरों की बत्ती गुल हो गई। 24 घंटे तक बिजली न आने से पानी की किल्लत से भी लोगों को जूझना पड़ा।
रविवार को ट्रांसफार्मर में ओवरलोड के चलते फॉल्ट हो गया। सूचना पर शाम को पहुंचे बिजली कर्मी दो घंटे की मशक्कत के बाद भी फॉल्ट नहीं ढूंढ सके। इससे रातभर लोगों को गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा। आपूर्ति बाधित होने से लोगों के इनवर्टर भी डिस्चार्ज हो गए हैं। ऐसे में लोगों को पानी के लिए हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ा।
सोमवार सुबह नौ बजे मौके पर पहुंचे लाइनमैन शिवा राजपूत ने अपनी टीम के साथ दोबारा ट्रांसफार्मर की टेस्टिंग शुरू की और एक घंटे की मशक्कत के बाद फॉल्ट तलाशा। इसके बाद उसे दुरुस्त कर बिजली आपूर्ति बहाल की गई। कनिष्ठ अभियंता वीरेंद्र कुमार का कहना है कि अधिक गर्मी पड़ने से ट्रांसफार्मर में तकनीकी फॉल्ट हो गया था। टीम को भेजकर दुरुस्त कराकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।(संवाद)