फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Tribute paid to six brave martyrs of 1942 on August Kranti Diwas

Auraiya News: अगस्त क्रांति दिवस पर 1942 के छह वीर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

Thu, 13 Aug 2026 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Tribute paid to six brave martyrs of 1942 on August Kranti Diwas
जुलूस निकालते शहीद स्मारक समिति के लोग। स्रोत:आयोजक
फोटो -21- जुलूस निकालते शहीद स्मारक समिति के लोग। स्रोत:आयोजक
विज्ञापन

- श्रीसंकट मोचन धर्मशाला से निकाला जुलूस, शहीद पार्क में आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा
-एसडीएम ने स्वतंत्रता सेनानी कृष्ण बलदेव शर्मा की पुत्रवधू को पीएम आवास का लाभ देने का दिया आश्वासन

संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। अगस्त क्रांति आंदोलन के दौरान 12 अगस्त 1942 को सदर तहसील भवन पर तिरंगा फहराने के प्रयास में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहर के छह अमर शहीदों को समारोहपूर्वक श्रद्धांजलि दी गई।
शहीद स्मारक समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत श्रीसंकट मोचन धर्मशाला से जुलूस निकालकर हुई। जुलूस में बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं और नगर के लोगों ने भाग लिया। जुलूस 1942 के ऐतिहासिक घटनास्थल तहसील भवन पहुंचा, जहां शहीदों की स्मृति में बने शहीद स्मारक पर श्रद्धापुष्प अर्पित किए गए। तहसील भवन के बाद जुलूस शहीद पार्क पहुंचा, जहां श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

यहां भारत माता, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, काकोरी कांड व मैनपुरी षड़यंत्र के नायक महान क्रांतिकारी भारतवीर मुकुन्दीलाल गुप्ता की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। इससे पूर्व प्रातकाल समिति के पदाधिकारियों ने नगर के विभिन्न स्थलों पर स्थापित नेताजी सुभाषचंद्र बोस, पं. गेंदालाल दीक्षित एवं छुन्नूलाल सक्सेना की प्रतिमाओं पर भी माल्यार्पण किया। मुख्य अतिथि एसडीएम सदर ब्रह्मनंद ने कहा कि हमें यह आजादी अनगिनत बलिदानों के बाद मिली है। कार्यक्रम में एसडीएम ने स्वतंत्रता सेनानी कृष्ण बलदेव शर्मा की पुत्रवधू को प्रधानमंत्री आवास योजना से आवास स्वीकृत कराने व शहीद सुल्तान खां के दिल्ली से आए पौत्र को आश्रित प्रमाण पत्र बनवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभा की अध्यक्षता कर रहे नगरपालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने की। समारोह के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों एवं अमर शहीदों के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर डॉ. रमेश शुक्ला, बृजकिशोर पांडे, आनंद कुशवाहा, ज्ञानेंद्र दुबे, आबिद अख्तर, राजेश यादव, रामू पेंटर, त्रिलोकी नाथ गुप्ता, अरुण कुमार त्रिपाठी ने संबोधित किया। वक्ताओं ने जनपद के स्वर्णिम इतिहास पर प्रकाश डालते हुए 12 अगस्त 1942 के शहीद मंगली प्रसाद, भूरेलाल, बाबूराम, सुल्तान खां, दर्शन लाल एवं कल्याण चन्द्र के बलिदान को याद किया। कार्यक्रम का संचालन समिति के प्रवीण गुप्त ने किया। समारोह में तिलक महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स, तिलक इंटर कॉलेज और सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं के अलावा सागर पोरवाल, शेखर गुप्ता, अरविंद बाजपेयी, मृत्युंजय वर्मा लाली, राधेश्याम शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed