{"_id":"6a7cc59d38542ca75a088db1","slug":"upset-husband-jumps-into-river-says-call-my-wife-well-both-sweep-the-police-station-auraiya-news-c-12-1-drn1084-1616884-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: नाराज पति नदी में कूदा, बोला... पत्नी को बुलाओं दोनों कोतवाली में लगाएंगे झाडू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: नाराज पति नदी में कूदा, बोला... पत्नी को बुलाओं दोनों कोतवाली में लगाएंगे झाडू
Thu, 13 Aug 2026 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Thu, 13 Aug 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो19 युवक से पूछताछ करते मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह मौजूद लोग। स्रोत कर्मी
= कानपुर देहात स्थित थाना मंगलपुर क्षेत्र के गांव धरमपुर का रहने वाला है युवक
= करीब सवा दो बजे सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस व दमकल कर्मी
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। पत्नी से दूर रह रहा एक युवक यमुना नदी में कूद गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व दमकल कर्मियों ने उसे बचाकर बाहर निकाला। पूछताछ में उसने बताया कि काफी दिनों से पत्नी नाराज होकर मायके में रह रही है, इस लिए वह आत्महत्या करने आया था, अब पत्नी के साथ कोतवाली में झाडू लगाएंगे। बाद में पुलिस ने परिजन को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया। पुलिस जांच में युवक के मानसिक बीमार होने की भी बात सामने आई है।
कानपुर देहात स्थित थाना मंगलपुर क्षेत्र के गांव धरमपुर निवासी देवेंद्र कश्यप बुधवार दोपहर यमुना नदी किनारे पहुंचा और देखते ही देखते नदी में छलांग लगा दी। दोपहर करीब सवा दो बजे कोतवाली पुलिस व दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। मौजूद ग्रामीणों की मदद से उसे बाहर निकाल लिया। पूछताछ में उसने बताया कि उसकी सदर कोतवाली के गांव लखनुपर बिचौली में ससुराल है। पत्नी काफी दिनों से मायके में है। इस लिए वह नदी में कूदकर जान देने आया था। युवक ने पुलिस से कहा कि उसकी पत्नी को बुलाओं और दोनों लोग कोतवाली में झाडू-पोछा लगाएंगे। उसके एक बेटा होने की भी जानकारी दी। उसके बताए मोबाइल नंबर पर कॉल कर पुलिस ने परिजन को बुलाया। बाद में उसे परिजन के सुपुर्द कर दिया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह ने बताया कि युवक को बचा लिया गया था। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि युवक मानसिक रूप से बीमार है। परिजन को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया गया है।