{"_id":"699217b07d5ea65eb2002164","slug":"two-brothers-riding-a-bike-were-seriously-injured-in-a-car-collision-auraiya-news-c-211-1-ka11004-139788-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: कार की टक्कर से बाइक सवार दो भाई गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: कार की टक्कर से बाइक सवार दो भाई गंभीर घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 16 Feb 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर । सहायल थाना क्षेत्र के बर्रू गांव के निकट बाइक सवार दो सगे भाइयों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों घायलों को दिबियापुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए चिचौली अस्पताल रेफर कर दिया गया।
थाना क्षेत्र के वहलोलपुर गांव निवासी अंकित (19) और उसका भाई आशीष (22) बाइक से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह बर्रू गांव के सामने पहुंचे, तभी पीछे से आ रही कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जानकारी मिलने पर उनके भाई आलोक कुमार भी अस्पताल पहुंच गए। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें चिचौली अस्पताल रेफर कर दिया। (संवाद)
Trending Videos