सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Development work is visible on the ground, not on paper: Pratibha Shukla

विकास कार्य धरातल पर दिख रहे, कागजों में नहीं : प्रतिभा शुक्ला

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 16 Feb 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Development work is visible on the ground, not on paper: Pratibha Shukla
फोटो-21-कार्यक्रम में उपस्थित प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला। संवाद
विज्ञापन
दिबियापुर। नगर के गुंजन रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित तिलकोत्सव समारोह में शामिल होने देर शाम पहुंचीं जिले की प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव के सड़कें बदहाल होने के बयान पर पलटवार किया।
Trending Videos

उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण समेत अन्य विकास कार्य कराए जा रहे हैं। जल्द इनकी सूची जारी की जाएगी। दिबियापुर विधायक ने सदन में विधानसभा की सड़कें खराब होने व विकास कार्य न होने का मुद्दा उठाया था। ग्राम मसूदपुर निवासी रानू पांडेय के भाई की शादी समारोह में शनिवार देर शाम प्रभारी मंत्री पहुंचीं थीं। उन्होंने कहा कि अब सड़कों का निर्माण केवल कागजों में नहीं बल्कि धरातल पर हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी, डीजीसी अभिषेक मिश्रा, राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष सागर शुक्ला, जन जागरण मोर्चा के संयोजक महेश पांडेय, व्यापारी सुशील दुबे, सचिन दुबे, नरेंद्र त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed