सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Two groups clashed over goats entering the fields, injuring six.

Auraiya News: खेत में बकरी जाने को लेकर दो पक्ष भिड़े, छह लोग घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 16 Feb 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Two groups clashed over goats entering the fields, injuring six.
विज्ञापन
फफूंद। थाना क्षेत्र के तुर्कीपुर गांव में रविवार को खेत में बकरी चले जाने के विवाद में दो पक्षों में लाठी-डंडों से मारपीट हुई, जिसमें छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी दिबियापुर भेजकर भर्ती कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos

एक पक्ष के अंबुज यादव निवासी तुर्कीपुर ने आरोप लगाया कि वह अपने घर में एचडीएफसी बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र संचालित करता है। बताया कि घर में गांव के ही 10–12 लोग लाठी-डंडा लेकर घुस आए और मारपीट शुरू कर दी, जिससे उसका भाई आलोक और पत्नी मोहिनी घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरे पक्ष के अशोक कुमार जो पूर्व सैनिक हैं, उन्होंने बताया कि करीब 15 दिन पहले अंबुज की बकरी उनके खेत में चली गई थी, जिसको लेकर विवाद हुआ था और थाने में शिकायत भी दी गई थी। रविवार को दोबारा बकरी खेत में आने पर कहासुनी बढ़ गई और आरोप है कि कुल्हाड़ी से उन पर, उनकी पत्नी शीला देवी और रोहित पर हमला किया गया, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
थाना अध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि खेत में बकरी चले जाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ है, जिसमें छह लोग घायल हुए हैं। सभी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed