{"_id":"6a0cbb4e33b5cc633a006241","slug":"18-chos-are-responsible-for-the-health-of-25-lakh-people-azamgarh-news-c-258-1-svns1005-150437-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: 18 सीएचओ पर ढाई लाख लोगों के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: 18 सीएचओ पर ढाई लाख लोगों के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग का गांवों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के दावे फेल हो रहे हैं। ठेकमा ब्लॉक के 31 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों में से सिर्फ 18 पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) तैनात है। ठेकमा ब्लॉक में 86 ग्राम पंचायतें हैं। इसमें लगभग ढाई लाख की आबादी रहती है। गांव के लोगों को पास में ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ दिलाने के लिए ब्लॉक के गांवों में कुल 31 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर खोले गए हैं। इन सेंटरों पर लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने की जिम्मेदारी सीएचओ की है। क्षेत्र के धनंजय सिंह, पुष्पेंद्र राय, विशाल तिवारी, आलोक ने बताया कि उदियावा, बरदह, सरावां, अश्वनिया सहित 13 सेंटरों पर सीएचओ हैं ही नहीं। कोई सेंटर एक साल दो कोई डेढ़ सालों से खाली हैं। अब 18 सीएचओ पर ढाई लाख की आबादी की स्वास्थ्य की जिम्मेदारी है। ब्लॉक क्षेत्र में सीएचओ की कमी के चलते ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चरमराने लगी है। हालत यह है कि लोगों को 8 से 10 किमी दूर लालगंज, ठेकमा बाजार या जौनपुर जिले के गौरा बादशाहपुर में इलाज कराने जाना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि सीएचओ पर अधिक कार्य का दबाव होने के कारण वह नौकरी छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं।
सीएचओ की कमी के कारण सभी सेंटरों का नियमित संचालन कर पाना संभव नहीं है। शासन को पत्र लिखकर सीएचओ की मांग की गई है। नई नियुक्तियों की प्रतीक्षा की जा रही है। सीएचओ मिलने के बाद वहां तैनात कर दिए जाएंगे।-- डॉ. विरेंद्र कुमार, अधीक्षक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ठेकमा।
Trending Videos
सीएचओ की कमी के कारण सभी सेंटरों का नियमित संचालन कर पाना संभव नहीं है। शासन को पत्र लिखकर सीएचओ की मांग की गई है। नई नियुक्तियों की प्रतीक्षा की जा रही है। सीएचओ मिलने के बाद वहां तैनात कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन