{"_id":"6a0cbb064826ae06a80a4a41","slug":"secretary-inspected-the-district-jail-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-150461-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: सचिव ने जिला कारागार का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: सचिव ने जिला कारागार का किया निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ एवं जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दीवानी न्यायालय आजमगढ़ नितिका राजन ने मंगलवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम जेल परिसर में स्थित लीगल एड क्लीनिक का अवलोकन किया, जहां पराविधिक स्वयंसेवकों की ओर से किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। सचिव ने निर्देशित किया कि निशुल्क विधिक सहायता से संबंधित सभी अभिलेखों का नियमित एवं सटीक रूप से संधारण सुनिश्चित किया जाए।
इसके उपरांत जेल परिसर में स्थापित लीगल एड हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया, जहां पर पराविधिक स्वयंसेवक एवं जेल विजिटिंग अधिवक्तागण बंदियों एवं आगंतुकों को विधिक सहायता प्रदान कर रहे हैं। इस दौरान बंदियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी तथा उन्हें उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
कुछ बंदियों द्वारा व्यक्तिगत पेशी ना हो पाने की समस्या बताने पर सचिव ने जेल प्रशासन को निर्देश दिया कि सभी बंदियों की नियत तिथि पर न्यायालय में पेशी सुनिश्चित की जाए। महिला बैरक के निरीक्षण के 49 महिला बंदी निरुद्ध पाई गईं।
महिला बंदियों ने सिलाई प्रशिक्षण की इच्छा व्यक्त किए जाने पर जेल प्रशासन को कौशल विकास कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान जेलर कुंज बिहारी सिंह, डिप्टी जेलर गौरव सिंह, अजय कुमार, चीफ लीगल एड डिफेन्स काउंसिल आशीष कुमार राय, प्रवीण कुमार सिंह, असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल अतुल कुमार राय सहित पराविधिक स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
Trending Videos