सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Household burnt to ashes due to fire

Azamgarh News: आग लगने से गृहस्थी जलकर राख

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Household burnt to ashes due to fire
विज्ञापन
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के फैजुल्लाहपुर गांव निवासी रामदुलार के घर में मंगलवार की भोर में आग लग गया। घर से धुआं निकलता देख सभी शोर मचाने लगे। शोर सुनकर आवास के लोग मौके पर पहुंचे और आग को बुझाने में जुट गए।
Trending Videos

जब तक आग पर काबू पाते तब तक घर की गृहस्थी जलकर राख हो गई। रामदुलार ने बताया कि घर में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य घर की छत पर सो रहे थे। धुआं और लपटें उठने पर उन्हें घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी आगोश में ले लिया। घर में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन और अन्य गृहस्थी का सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। आग की ऊंची लपटें देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed