सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   50 participants are taking training in the Awadhi folk dance workshop

Azamgarh News: अवधी लोक नृत्य कार्यशाला में 50 प्रतिभागी ले रहे प्रशिक्षण

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
50 participants are taking training in the Awadhi folk dance workshop
विज्ञापन
बूढ़नपुर। उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान, लखनऊ एवं कंपोजिट विद्यालय पीपरी के तत्वावधान में सृजन कार्यक्रम के तहत आयोजित दस दिवसीय अवधी लोक नृत्य कार्यशाला में प्रतिभागियों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। कार्यशाला का उद्देश्य प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति एवं परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाना तथा विद्यार्थियों को उनकी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना है। कार्यशाला में 50 छात्र-छात्राएं एवं युवा नियमित रूप से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। कार्यशाला में प्रशिक्षिका दिव्या सिंह प्रतिभागियों को अवधी लोक नृत्य की विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण दे रही हैं। उन्होंने बताया कि प्रारंभ में बच्चों की भागीदारी कम थी, लेकिन अब उनमें लोक नृत्य सीखने के प्रति विशेष रुचि और उत्साह देखने को मिल रहा है। बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम लोक संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा युवाओं में रचनात्मकता एवं सांस्कृतिक मूल्यों का विकास करते हैं। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article