सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   An FIR filed against petrol pump owner for fraud, accused of swindling 29 lakh

Azamgarh News: पेट्रोल पंप मालिक पर धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज, 29 लाख हड़पने का आरोप

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
An FIR filed against petrol pump owner for fraud, accused of swindling 29 lakh
विज्ञापन
अम्बारी। अहरौला थाना क्षेत्र के नगर पंचायत माहुल निवासी एवं गौतम फिलिंग स्टेशन के मालिक अजय कुमार के खिलाफ साझेदारी के नाम पर 29 लाख रुपये हड़पने के आरोप में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज किया है। यह प्राथमिकी उनके चचेरे भाई प्रहलाद गौतम की तहरीर पर दर्ज की गई है। प्रहलाद गौतम ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि जब हिंदुस्तान पेट्रोलियम की ओर से अजय कुमार को पेट्रोल पंप का आवंटन हुआ था, तब उन्होंने पंप निर्माण में बराबर निवेश करने और लाभ में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी देने का प्रस्ताव रखा था। आरोप है कि इस संबंध में फूलपुर तहसील में शपथ पत्र भी तैयार कराया गया था। शिकायतकर्ता के अनुसार, उन्होंने अपने परिवार के साथ मिलकर दिन-रात मेहनत की और स्वयं के साथ-साथ सगे-संबंधियों से कर्ज लेकर करीब 29 लाख रुपये पेट्रोल पंप निर्माण में लगाए। पेट्रोल पंप 26 फरवरी 2025 से संचालित हो रहा है। प्रहलाद गौतम का आरोप है कि पेट्रोल पंप शुरू होने के बाद अजय कुमार न तो उन्हें 49 प्रतिशत हिस्सेदारी दी और न ही निवेश की गई 29 लाख रुपये की राशि वापस कर रहे हैं। उन्होंने इसे धोखाधड़ी का मामला बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी मंतोष सिंह ने बताया कि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article