सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The freedom fighters started the mourning with the cries of Ya Hussain

Azamgarh News: अजादारों ने या हुसैन की सदाओं के साथ शुरू किया मातमा

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
The freedom fighters started the mourning with the cries of Ya Hussain
विज्ञापन
फूलपुर/सरायमीर। मुहर्रम का चांद नजर आते ही शिया समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई। मंगलवार की शाम को चांद दिखाई देते ही अजादारों ने ‘या हुसैन’ की सदाओं के साथ मातम शुरू कर दिया। महिलाओं ने शोक प्रकट करते हुए अपने जेवर और चूड़ियां उतार दीं और काले लिबास में नजर आईं। इमामबाड़ों और अजाखानों में काली सजावट की गई तथा मजलिसों का सिलसिला प्रारंभ हो गया। घरों और इमाम चौकों पर काले झंडे लगाए गए। ताजिया निर्माण कार्य भी अंतिम चरण में पहुंच गया है। मेजवा गांव के इमामबाड़े में देर रात आयोजित मजलिस के दौरान मौलाना वसी मोहम्मद खां ने कर्बला की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि इमाम हुसैन ने अन्याय के खिलाफ खड़े होकर अपने परिवार और साथियों के साथ शहादत दी। सरायमीर और आसपास के क्षेत्रों निकामुद्दीनपुर, कोरौली, कमालपुर, फत्तेहपुर, पुरंदरपुर, बेलहरी, रसूलपुर, ओहदपुर, ओसती, खपड़ा गांव और बिजहर सहित कई क्षेत्रों में भी मजलिसें आयोजित की गईं। मजलिसों में मौलानाओं ने कर्बला के वाकये को इंसानियत के लिए महान संदेश बताते हुए कहा कि इमाम हुसैन (अ.) की कुर्बानी सत्य, न्याय, सब्र और अत्याचार के खिलाफ डटकर खड़े होने की प्रेरणा देती है। पूरे क्षेत्र में मुहर्रम को लेकर गम और मातम का माहौल बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed