सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two suspects arrested in a theft case, cash and jewelry recovered

Azamgarh News: चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, नकदी और जेवर बरामद

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Two suspects arrested in a theft case, cash and jewelry recovered
सिधारी पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। श्रोत-पुलिस
विज्ञापन
बरदह। पुलिस ने चोरी की घटना में शामिल दो आरोपी सिधारी के भदुली गांव निवासी पंकज यादव और मूसेपुर निवासी अमन यादव को कुर्थुवा पुलिया के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से बाइक, नकदी, मोबाइल फोन और आभूषण बरामद किया गया है। मामले में शामिल आरोपी आकाश यादव की तलाश की जारी है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि खर्राट गांव निवासी शिवम पाठक ने तहरीर दी थी कि 30-31 मई की रात में चोरों ने उनके बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी की थी। विवेचना में आरोपी पंकज यादव, अमन यादव और आकाश यादव का नाम सामने आया। पूछताछ में आरोपियों चोरी की घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की। बताया कि रौनापार निवासी आकाश यादव के पास कुछ आभूषण और पांच हजार रुपये नकद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed