सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Names of 12 people, including the president, missing from the voter list

Azamgarh News: मतदाता सूची से प्रधानपति सहित 12 लोगों के नाम गायब

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Names of 12 people, including the president, missing from the voter list
विज्ञापन
अंबारी। फूलपुर के ग्राम पंचायत चरौवा में मतदाता सूची से दर्जनों लोगों के नाम कटने का मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत की प्रशासक प्रधान विनीता यादव ने मुख्यमंत्री, एसडीएम से शिकायत कर मामले की जांच की मांग की है।

प्रधान आईजीआरएस के माध्यम से शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि उनके पति रमेश यादव सहित 50 ग्रामीणों के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं। यह लोग मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए आवश्यक सभी दस्तावेज बीएलओ के पास समय से जमा किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि मतदाता सूची में इनका नाम नहीं जोड़ा गया तो आगामी पंचायत चुनाव में न तो मतदान कर सकेंगे और न ही चुनावी प्रक्रिया में भागीदारी कर पाएंगे। इससे ग्रामीणों के लोकतांत्रिक अधिकार प्रभावित होंगे। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच करके दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसडीएम फूलपुर अशोक कुमार ने कहा कि मामला सज्ञान में आया है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed