सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A Class 9 student died tragically after being hit by a school bus, dragging his bicycle for 100 meters.

Azamgarh News: स्कूली बस की चपेट में आने से कक्षा 9 के छात्र की दर्दनाक मौत, 100 मीटर तक घसीटती रही साइकिल

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
A Class 9 student died tragically after being hit by a school bus, dragging his bicycle for 100 meters.
अतरौलिया में बस की टक्कर से छात्र की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन। संवाद - फोटो : मिर्जापुर चौराहे पर अतिक्रमण हटवाते पुलिसकर्मी।
विज्ञापन
आजमगढ़। अतरौलिया थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह करीब आठ बजे स्कूल जा रहे कक्षा 9 के छात्र की स्कूल बस की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक बस लेकर भाग निकला। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि छात्र का शव बस में करीब 50 मीटर तक घसीटता गया। वहीं साइकिल करीब 100 मीटर तक घसीटती गई लेकिन बस नहीं रुकी। इस घटना से क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल बना है।
Trending Videos

अतरौलिया थाना क्षेत्र पकड़डीहा निवासी अभिषेक राजभर ने बताया कि उनका भांजा आनंद राजभर साइकिल से घर से लगभग 5 किलोमीटर दूर स्थित एक निजी विद्यालय में पढ़ने जा रहा था। वह गोरहरपुर गांव के पास स्कूल तिराहे के समीप पहुंचा, तभी तेज गति से आ रही स्कूली बस ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद छात्र का शव और साइकिल बस में फंस गए, लेकिन चालक ने बस रोकने के बजाय उसे और तेज गति से दौड़ा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि शव करीब 50 मीटर तक बस में घसीटता रहा, जबकि साइकिल लगभग 100 मीटर तक फंसी रही। इसके बाद चालक बस को स्कूल परिसर में खड़ा कर भाग निकला। सूचना पर अतरौलिया थाना प्रभारी देवेंद्र नाथ दुबे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्कूली बस एक निजी स्कूल की बताई जा रही है। थानाध्यक्ष देवेंद्रनाथ दुबे ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। बस को थाने लाकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed