सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A neighbour who came to resolve a dispute between a couple was beaten to death with an iron rod.

Azamgarh News: दंपती का झगड़ा सुलझाने आए पड़ोसी की लोहे की रॉड से पीटकर हत्या

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
A neighbour who came to resolve a dispute between a couple was beaten to death with an iron rod.
मृतक रामजी राम की फाइल फोटो। संवाद
विज्ञापन
मेंहनगर। थाना क्षेत्र के गोपालपुर दलित बस्ती में रविवार की रात साढ़े आठ बजे पति-पत्नी के बीच विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे एक युवक की लोहे की रॉड से पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपी राहुल को उसके घर गोपालपुर से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही घटना में रॉड भी बरामद कर ली गई है। मृतक की पत्नी की तहरीर पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
Trending Videos

गोपालपुर गांव निवासी संध्या देवी ने आरोप लगाया कि रविवार की रात राहुल शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहा था। इस दौरान उनके पति रामजी बीच-बचाव के लिए गए। विवाद के दौरान आरोपी ने लोहे की रॉड से पति के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई थी। पत्नी की तहरीर पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस टीम ने सोमवार को आरोपी राहुल को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोपालपुर गांव में रविवार की रात नशे में राहुल गाली-गलौज कर रहा था। पड़ोसी रामजी ने विरोध किया तो राहुल ने रॉड से हमला कर दिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी संध्या की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।- भूपेश कुमार पांडेय, क्षेत्राधिकारी लालगंज।

मृतक रामजी राम की फाइल फोटो। संवाद

मृतक रामजी राम की फाइल फोटो। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed