{"_id":"69efc705aaeb8744c60bf5b3","slug":"raja-sahebs-grandson-committed-suicide-due-to-depression-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-149281-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: राजा साहब के पोते कुंवर जफर ने अवसाद में आकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: राजा साहब के पोते कुंवर जफर ने अवसाद में आकर दी जान
विज्ञापन
कुंवर जफर आजम। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लखनऊ- आजमगढ़। आजमगढ़ को बसाने वाले राजा आजम शाह के सबसे छोटे पोते कुंवर जफर आजम (54) ने रविवार की शाम लाइसेंसी रिवाॅल्वर से गोली मारकर आत्महत्या का ली। घटना लखनऊ में चिनहट देवा रोड स्थित हिम सिटी कॉलोनी में हुई है।
जफर के बेटे मेहर के दोस्त रोहित मिश्रा ने बताया कि जफर आजम मूलरूप से सिटी कोर्ट आजमगढ़ के निवासी थे। वह करीब सात वर्षों से हिम सिटी कॉलोनी में परिवार के साथ रह रहे थे। पिछले कुछ समय से वह अवसाद में थे। उनका इलाज भी चल रहा था। रविवार शाम करीब छह बजे उन्होंने अपनी दाहिनी कनपटी पर रिवॉल्वर सटाकर गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे और उन्हें खून से लथपथ पाया। परिजन उन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि परिजनों ने अवसाद के चलते आत्महत्या की बात कही है। छानबीन में सामने आया कि आजमगढ़ में उनकी कई संपत्तियां हैं जिनसे परिवार का खर्च चलता है।
उनकी पहली पत्नी का देहांत हो चुका था और बेटा मेहर 2013 के सड़क हादसे के बाद चलने में असमर्थ है। उनकी दूसरी पत्नी साबरा खातून हैं और बेटी सारा निजी कंपनी में कार्यरत है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर रिवॉल्वर को जांच के लिए कब्जे में ले लिया है।
अंतिम विदाई देने लोग लखनऊ पहुंचे-हासिर आफताब शैली ने बताया कि कुंवर जफर आजम लखनऊ में रहकर प्रापर्टी डिलींग का काम करते थे। जिले में भी उनका जाना लगा रहता था। घटना जानकारी मिलते ही जिले में शोक की लहर दौड़ गई। उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए काफी लोग लखनऊ रवाना हो गए।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X