{"_id":"69efc2add7c10643380c1c1d","slug":"after-eight-days-the-temperature-dropped-below-40-degrees-dropping-three-degrees-to-382-azamgarh-news-c-258-1-rdp1005-149304-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: आठ दिनों बाद तापमान 40 डिग्री से नीचे आया, तीन डिग्री गिरकर 38.2 पर पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: आठ दिनों बाद तापमान 40 डिग्री से नीचे आया, तीन डिग्री गिरकर 38.2 पर पहुंचा
विज्ञापन
धूप से बचने के लिए एक टुप्पटे के सहारे जाती युवतियां। संवाद
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आजमगढ़। भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहे लोगों को आखिरकार मौसम ने राहत दी है। अधिकतम तापमान लगातार 8 दिनों तक 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर होने के बाद सोमवार को 40 से नीचे आया। रविवार की शाम से 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलती रहीं। इसका असर सोमवार को भी रहा। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को अधिकतम तापमान करीब 3 डिग्री सेल्सियस गिरकर 38.2 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान में भी लगभग 4.4 डिग्री की कमी दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 22.6 दर्ज किया गया। पिछले आठ दिनों से जिले में तापमान लगातार 40 डिग्री के ऊपर बना हुआ था, जिससे दिन के समय तेज धूप और लू के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा था। रविवार रात मौसम ने अचानक करवट ली और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलती रहीं।
तेज हवा के कारण वातावरण में ठंडक महसूस हुई और लोगों को उमस व चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली। सोमवार को भी आसमान में हल्के बादल छाए रहे, जिससे धूप की तीव्रता कम रही। गर्मी से परेशान लोगों ने मौसम में आए इस बदलाव को राहत भरा बताया। बाजारों, सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर भी लोगों की आवाजाही सामान्य होती दिखी।
किसानों के लिए भी यह मौसम फायदेमंद माना जा रहा है, क्योंकि तेज गर्मी के कारण फसलों और पशुओं पर असर पड़ रहा था। मौसम विभाग ने अगले तीन से चार दिनों तक तेज हवा और हल्की बारिश की संभावना जताई है। यदि मौसम का यही रुख बना रहा तो तापमान में और गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ दिनों तक राहत मिलने की उम्मीद है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X