सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Daughters hoisted the flag with their excellent performance in Yogasana

Azamgarh News: योगासन में शानदार प्रदर्शन से बेटियों ने फहराया परचम

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Daughters hoisted the flag with their excellent performance in Yogasana
योगासन प्रतियोगिता में अपना हुनर दिखाते प्रतिभागी। श्रोत-खेल विभाग
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले की बेटियों ने योगासन खेल में शानदार प्रदर्शन कर एक बार फिर अपना परचम लहराते हुए जिले का मान बढ़ाया। जिला ओलंपिक एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित प्रथम ओलंपिक स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 के तहत योगासन प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को एक मैरिज हॉल में किया गया। प्रतियोगिता में पांच विद्यालयों और चार अकादमियों के लगभग 150 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। विभिन्न आयु वर्गों और स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
Trending Videos

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक की प्रेरणा से हुआ। इस अवसर पर सचिव अजेंद्र राय, सह सचिव दिनेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने उद्घाटन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-14 पारंपरिक प्रतियोगिता में दीपक एजुकेशनल एकेडमी की अंशिका यादव प्रथम, रिद्धि द्वितीय और अनन तृतीय स्थान पर रहीं, जबकि जेएनवी की दिव्यांशी सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया। बालक वर्ग में अनश, अंश और रौनक ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।
बैक बेंड व्यक्तिगत स्पर्धा (अंडर-14) में दिव्यांशी सिंह ने बाजी मारी। श्री बिहारी जी योगासन अकादमी की पारंपरिक बालिका वर्ग में अंजलि सोनकर प्रथम, अर्पिता द्वितीय और साक्षी राव तृतीय रहीं।
अंडर-18 पारंपरिक प्रतियोगिता में ऋषिका ने पहला, अनामिका ने दूसरा और शिवानी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 18 वर्ष से ऊपर वर्ग में रवीना प्रथम, श्वेता द्वितीय, स्नेहा तृतीय और मंजिरी चौथे स्थान पर रहीं।
आर्टिस्टिक सिंगल (अंडर-18) में खुशबू, शिवानी और दिव्यांशी ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि बालक वर्ग (अंडर-14) में एकलव्य विजेता रहे। पारंपरिक (अंडर-18 बालक) में शौर्य प्रथम, विवेक द्वितीय और प्रियंशु तृतीय रहे।
जोड़ी प्रतियोगिताओं में 18 वर्ष से ऊपर आर्टिस्टिक पेयर में स्मिता चेतमानी और स्वेता सोनकर की जोड़ी विजेता रही। अंडर-18 रिदमिक पेयर में स्पर्श और ऋषिका, जबकि अंडर-14 में अर्पिता और पहल तथा आर्टिस्टिक पेयर में राम्या और पहल की जोड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
निर्णायक मंडल में अर्चना, प्रियंका, रितु, रितु वर्मा, मंजू, दीक्षा, अंजलि, बालकृष्ण, लोकनाथ, सीपू, शुभम, रवीना, स्पर्श और स्मिता शामिल रहीं।
इस अवसर पर संरक्षक सिद्धार्थ सिंह, डीवाईएसए अशोक कुमार गुप्ता, अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी प्रज्ञा राय, सुनील दत्त विश्वकर्मा, लौटू राम मौर्य, सोहनलाल, आनंद, मनमोहन, शैलेश, ज्ञान और प्रकाश आदि उपस्थित रहे।


युवाओं को स्टार्टअप और शोध आधारित गतिविधियों पर रहा जोर

राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में हुआ अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी
लालगंज। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज आजमगढ़ में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन “एंटरप्रेन्योरशिप, सस्टेनेबिलिटी एवं इमर्जिंग टेक्नोलॉजिज फॉर इकोनॉमिक डेवलपमेंट का शुभारंभ सोमवार को हुआ। सम्मेलन का आयोजन संस्थान के उद्यमिता विकास प्रकोष्ठ द्वारा किया जा रहा है। इसमें देश-विदेश के शिक्षाविद्, शोधकर्ता, उद्योग विशेषज्ञ और छात्र प्रतिभाग कर रहे हैं। उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रो. अमित पात्रा (निदेशक, आईआईटी बीएचयू) ने किया। उन्होंने नवाचार, उद्यमिता और सतत आर्थिक विकास पर जोर दिया तथा युवाओं को स्टार्टअप और शोध आधारित गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अपने उद्बोधन का समापन एक भावपूर्ण देशभक्ति गीत के साथ किया।मुख्य वक्ता एवं विशिष्ट अतिथि प्रो. सतीश देवधर (डीन, फैकल्टी, आईआईएम अहमदाबाद) ने वैश्विक अर्थव्यवस्था, उद्यमिता पारिस्थितिकी तंत्र और सतत विकास के लक्ष्यों पर चर्चा की। कहा कि नवाचार आधारित उद्यमिता भारत को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बना सकती है।
अध्यक्षता करते हुए संस्थान के निदेशक प्रो. बाके त्रिपाठी ने संस्थान की उपलब्धियों और प्रदेश में शीर्ष स्थान प्राप्त करने की यात्रा का भी उल्लेख किया।उद्घाटन सत्र का संचालन सम्मेलन समन्वयक एवं कुलसचिव डॉ. अम्बरीष सिंह ने किया। बताया कि दो दिवसीय आयोजन में नौ तकनीकी सत्रों में 75 से अधिक शोध पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। सम्मेलन के सफल आयोजन में डॉ. अनीश कुमार, चैतन्य निधि, बृहस्पति सिंह, डॉ. सावेंद्र प्रताप सिंह, विशाल कुमार आदि का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed