सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A proposal of Rs 2.67 crore has been presented for development works.

Azamgarh News: विकास कार्यों के लिए 2.67 करोड़ का प्रस्ताव पेश

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
A proposal of Rs 2.67 crore has been presented for development works.
अहरौला ब्लाक सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबो​धित करते खंड विकास अधिकारी विनीत यादव। स
विज्ञापन
अहरौला। विकास खंड के सभागार में सोमवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक ब्लॉक प्रमुख शाहिना शकील बानो और बीडीओ विनीत यादव की अध्यक्षता में हुई। इसमें 2025 -26 में प्राप्त और खर्च हुए बजट का लेखा-जोखा पेश किया गया। आगामी 2026- 27 में दो करोड़ 67 लाख 35 हजार का विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव रखा गया।
Trending Videos

बीडीओ ने शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। बताया कि 2025 -26 में पंचम वित्त से दो करोड़ 37 लाख 81 हजार की धनराशि प्राप्त हुए थी। इसमें से दो करोड़ 14 लाख 58 हजार खर्च किए गए। केंद्रीय वित्त से दो करोड़ 46 लाख 91 हजार की राशि प्राप्त हुई थी। इसमें दो करोड़ सात हजार रुपये खर्च किए गए। आगामी 2026 27 में 2 करोड़ 67 लाख 35 हजार का विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव पेश किया गया। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप कुमार के द्वारा पशुपालन की योजनाओं के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान अभयपुर के क्षेत्र पंचायत सदस्य बाबूलाल निषाद ने सवाल उठाते हुए कहा कि 1962 पर कॉल करने पर कोई एंबुलेंस और पशु चिकित्सक नहीं पहुंचता। पशुपालन को ऋण के लिए बैंकों द्वारा सुविधा शुल्क की मांग होती है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. मोहनलाल ने आयुष्मान व आभा कार्ड के बारे में जानकारी दी। बैठक में बैठक में शिक्षा, बिजली, जल जीवन मिशन, सिंचाई, बैक, बाल पुष्टाहार सहित कई विभाग अधिकारियों के न पहुंचने पर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि विजय बहादुर सिंह नाराजगी जताई। ब्लॉक प्रमुख ने नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगने की बात कही। इस मौके पर एडीओ पंचायत जयप्रकाश सिंह, हरिश्चंद्र यादव, श्याम सलोने तिवारी, शैलेष द्विवेदी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed