सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A spark from a transformer sparked a fire in the garden.

Azamgarh News: ट्रांसफाॅर्मर से निकली चिंगारी से बाग में लगी आग

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
A spark from a transformer sparked a fire in the garden.
बरदह के अहिरौली गांव की बाग में ऊंची-ऊंची उठती आग की लपटें। संवाद
विज्ञापन
बरदह। थाना क्षेत्र के छतरपुर, (अहिरौली) गांव में बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 12 बजे सपा के राष्ट्रीय सचिव रहे स्व. अभिषेक राय की बाग में अचानक आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि शुरू में कोई पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। खेतों की तरफ बढ़ती आग देख ग्रामीण मैदान में उतरे और बाल्टी, पानी और पेड़ों की टहनियों के सहारे आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। घंटों के अथक प्रयास से आग को गेहूं के खेतों तक पहुंचने से पहले ही रोक लिया गया, जिससे कई बीघा फसल जलने से बच गई।
Trending Videos

ग्रामीणों ने आग लगने की सूचना तुरंत 112 नंबर पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। सूचना के बाद भी फायर ब्रिगेड को पहुंचने में करीब एक घंटे की देरी हुई। आग बुझाने में जुटे पंकज राय, अशोक सरोज, सुनील यादव, संतोष राय, सनी सरोज, अजय सरोज ने बताया कि इस बाग में आए दिन आग लगने की घटनाएं होती रहती हैं। दो दिन पहले भी यहां आग लगी थी। बाग के अंदर लगे ट्रांसफाॅर्मर से अक्सर चिंगारी गिरती है, जिससे सूखी पत्तियों और घास में आग लग जाती है। ग्रामीणों ने बताया कि चौकी गांव के पास सड़क किनारे विद्युत तार लटक रहे हैं, जिससे शॉर्ट सर्किट का खतरा बना रहता है और कभी भी बड़ी घटना हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फायर सर्विस हेड कांस्टेबल गुलाब प्रसाद ने बताया कि अहिरौली गांव में एक यूकेलिप्टस के बाग में आग लगी थी। आग लगने का कारण पास स्थित ट्रांसफाॅर्मर में शाॅर्ट-सर्किट से निकली चिंगारी थी। घटना बड़ी हो सकती थी, लेकिन समय पर जनता ने फायर ब्रिगेड को बुला लिया, जिससे किसी की जान या बड़े जनधन को नुकसान होने से बच गया। एसआई सुरेश चंद मिश्रा ने बताया कि अहिरौली गांव में शाॅर्ट-सर्किट के कारण आग लगी थी।
अज्ञात कारणों से गेहूं के खेत में लगी आग



अंबारी। अहरौला थाना क्षेत्र के कोर्राघाटमपुर गांव में बृहस्पतिवार की दोपहर अज्ञात कारणों से गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। इससे चार किसानों की लगभग एक बीघा गेहूं जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर लेखपाल सौरभ राय और माहुल चौकी पुलिस भी पहुंची और ग्रामीणों के साथ मिलकर आग बुझाने में सहयोग किया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी आग बुझने के बाद मौके पर पहुंची। इसमें शोभनाथ यादव, श्यामू यादव और जयप्रकाश यादव का लगभग पांच-पांच बिस्वा और रामबड़े यादव का करीब चार बिस्वा गेहूं की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई। लेखपाल सौरभ राय ने कहा कि नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट तहसील को भेजी जा रही है। संवाद



आवासीय मंड़ई में आग लगने से भैंस मरी



लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र के ग्राम चिलबिली दान चिलबिली में बुधवार की रात अशोक पटेल के आवासीय मंड़ई में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे वहां बंधी एक भैंस की झुलसने से मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। अशोक पटेल ने बताया कि रात 10:30 अचानक झोपड़ी में आग लग गई। वहीं, बगल स्थित झोपड़ी में भी आग की लपट पकड़ ली और उसमें रखा गृहस्थी का सारा सामान भी जल गया। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची लेकिन तब तक सब कुछ जल चुका था। सूचना पर पहुंचे पशु चिकित्सा अधिकारी हरैया सूर्यप्रकाश ने बताया कि मृतक पशु का पोस्टमार्टम किया गया है और गंभीर रूप से झुलसी भैंस का इलाज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed