{"_id":"69d4067c5e09899806003534","slug":"sp-only-saw-development-of-saifai-purvanchal-was-not-on-their-agenda-cm-azamgarh-news-c-20-vns1017-1348142-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी का तंज: बोले- सपा को सिर्फ सैफई का विकास दिखता था, उनके एजेंडे में नहीं था पूर्वांचल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी का तंज: बोले- सपा को सिर्फ सैफई का विकास दिखता था, उनके एजेंडे में नहीं था पूर्वांचल
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 09:21 AM IST
विज्ञापन
सार
UP News: आजमगढ़ दौरे पर आए सीएम योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा को सिर्फ सैफई का विकास दिखता था, उनके एजेंडे में पूर्वांचल नहीं था।
Cm Yogi Adityanath
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमने पूर्वांचल को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से जोड़ा, आजमगढ़ में महाराजा सुहेलदेव के नाम पर विश्वविद्यालय की स्थापना की। आजमगढ़ को चारों तरफ से फोरलेन से जोड़ा। यह कार्य सपा भी कर सकती थी लेकिन उसे सैफई का विकास ही दिखता था, क्योंकि पूर्वांचल का विकास उनके एजेंडे में नहीं था।
सीएम बिलरियागंज विकास खंड के मिरिया रेड़हा में एक डेयरी प्लांट के उद्घाटन के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जनसंघ के प्रथम अध्यक्ष श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कहा था कि देश में एक निशान, एक प्रधान और एक संविधान चलेगा, लेकिन कांग्रेस ने कश्मीर में अनुच्छेद 370 लगा दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने अनुच्छेद 370 खत्म कर आतंकवाद के ताबूत में अंतिम कील ठोंक दी और बाबा के संविधान की रक्षा करने के साथ ही श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने को साकार किया है।
सीएम ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री बनने के पहले से ही आजमगढ़ जुड़ा हूं। पहले आजमगढ़ आतंकवाद और अन्य समस्याओं से जूझता था पर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार ने नए आजमगढ़ की पहचान दी।
इसे भी पढ़ें; UP: तस्वीरों में संकट मोचन संगीत समारोह, नृत्य और अभिनय का मिलन; 45 मिनट में रामायण के चार अध्यायों का मंचन
सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकारों ने आजमगढ़ और पूर्वांचल के लिए कुछ नहीं किया, उन्हें बस सैफई दिखता था। हमने फोरलेन का जाल बिछाया, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे दिया। पहले लखनऊ जाने में पापड़ बेलने पड़ते थे, आज लखनऊ की दूरी ढाई से पौने तीन घंटे की रह गई है। पिछली सरकारों ने वोट बैंक के लिए काम किया, हमने विकास किया। पहले आजमगढ़ के नाम पर कोई होटल में कमरा नहीं देता था। आज स्वागत करता है। यह है बदलाव। उप्र में पहले रामलला हम आएंगे मंदिर वहीं बनवाएंगे के नारे लगते थे। जब डबल इंजन की सरकार बनी तो अयोध्या में भव्य मंदिर बना। यह कांग्रेस और सपा के लोग भी कर सकते थे, लेकिन यह तो रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले लोग हैं।
Trending Videos