सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Dead Body of four-month pregnant married woman found in this condition in azamgarh

UP News: चार माह की गर्भवती विवाहिता का इस हाल में मिला शव, 10 महीने पहले हुई थी शादी; भाई ने बताई ये बात

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Tue, 07 Apr 2026 09:49 AM IST
विज्ञापन
सार

Azamgarh News: एक विवाहिता का शव उसके कमरे में फंदे से लटकता मिला। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। वहीं विवाहिता के भाई ने बताया कि बहन अपने कमरे में सो रही थी, शाम को जाकर देखा तो फंदे से लटक रही थी। 

Dead Body of four-month pregnant married woman found in this condition in azamgarh
मृतका सोना देवी की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मनिकाडीह बाजार में सोना देवी (24) का शव रविवार की शाम कमरे में फंदे से लटकता मिला। वह चार माह की गर्भवती थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। वहीं जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।  
Trending Videos


क्या है पूरा मामला
मिजौना थाना माधवगढ़ जिला जालौन निवासी संदीप कुमार कुशवाहा ने बताया कि उनकी बहन सोना की शादी दो जून 2025 को बुरहना थाना ननदे जिला जालौन निवासी कौशल किशोर कुशवाहा से हुई थी। कौशल तीन साल से मनिकाडीह बाजार में रहकर फुलकी-छोला बेचता है। वह यहां किराये के मकान में रहता है। उसके साथ पिता, बहन, मां रहती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संदीप ने बताया कि वह एक महीने पहले मनिकाडीह आया था। रविवार को उसके बहनोई दुकान लगाने गए थे। बहन अपने कमरे में सो रही थी। शाम को सोना के कमरे में गया तो रस्सी के फंदे से लटकता उसका शव मिला। शोर मचाने पर अन्य परिजन आए। 

इसे भी पढ़ें; UP Politics: सीएम योगी बोले- 'अपनों' को पालने वालों ने आजमगढ़ को पिछड़ा रखा, डबल इंजन सरकार ने दी नई पहचान

भाई ने बताया कि किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं हुआ था, न जाने क्यों मेरी बहन ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को नीचे उतारकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जीयनपुर कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed