{"_id":"69ac81b739ce25daea0642fb","slug":"after-pulses-and-vegetables-the-price-of-cylinders-has-worsened-the-kitchen-budget-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-146542-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: दाल-सब्जी के बाद सिलिंडर के दाम बढ़ने से बिगड़ा रसोई का बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: दाल-सब्जी के बाद सिलिंडर के दाम बढ़ने से बिगड़ा रसोई का बजट
विज्ञापन
सुमन पांडेय, गृहणी। संवाद
विज्ञापन
आजमगढ़। ईरान-इस्राइल-अमेरिका युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट में बढ़े तनाव के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में ईंधन कीमतें बढ़ गई हैं। इसके चलते जिले के एक लाख 26 हजार 32 उपभोक्ताओं को झटका लगा है। इसका असर घरेलू से लेकर उज्ज्वला और कामर्शियल उपभोक्ताओं पर पड़ा है। जहां किचन का बजट बढ़ने की उम्मीद है वहीं खाद्य पदार्थों के दाम बढ़ने की भी संभावना है। घरेलू गैस सिलिंडर के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी के बाद आम लोगों की रसोई का बजट प्रभावित होगा। पहले से ही दाल, तेल और सब्जियों की बढ़ती कीमतों से जूझ रहे मध्यमवर्गीय परिवारों को अब सिलिंडर महंगा होने से एक और झटका लगा है। गृहणियों का कहना है कि लगातार बढ़ रही महंगाई के बीच रसोई का खर्च संभालना मुश्किल होता जा रहा है। जिले में कुल एक लाख 26 हजार 32 गैस कनेक्शनधारी हैं। इसमें सामान्य घरेलू उपभोक्ताओं की संख्या 9 लाख 59 हजार 560 और उज्ज्वला योजना के कनेक्शनधारियों की कुल संख्या दो लाख 97 हजार 757 है। इसके अलावा 3615 कामर्शियल गैस उपभोक्ता हैं। जिले में 83 गैस एजेंसियों के जरिए इन उपभोक्ताओं को गैस उपलब्ध कराई जाती है।
अब कामर्शियल सिलिंडर का दाम हुआ 2101 रुपये -कंपनियों की ओर से घरेलू के गैस के दाम में 60 रुपये और कामर्शियल गैस के दाम में 114 रुपये प्रति सिलिंडर की वृद्धि की गई है। इससे घरेलू गैस सिलिंडर जहां पहले 934 रुपये में मिलता था अब वह 994 रुपये में उपभोक्ताओं को मिलेगा। वहीं जो कामर्शियल सिलिंडर 1987 रुपये में मिलता था अब उसकी कीमत 2101 रुपये हो गई है।
मध्यमवर्गीय परिवार में पहले से ही दाल, तेल और सब्जियों की कीमतें बढ़ी हुई हैं। ऐसे में सिलिंडर के दाम में 60 रुपये की वृद्धि से रसोई का बजट और बढ़ गया है। सरकार को महंगाई से राहत देने के उपाय करने चाहिए। अमरावती पांडेय, गृहणी।
सरकार को महंगाई कम करने के लिए कदम उठाने चाहिए थे, लेकिन सिलिंडर के दाम बढ़ने से मध्यमवर्गीय परिवारों की परेशानी और बढ़ गई है। दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, जिससे घर का खर्च चलाना कठिन होता जा रहा है। वंदना यादव, गृहणी।
महंगाई के इस दौर में परिवार का बजट पहले ही प्रभावित है। गैस सिलिंडर की कीमत में बढ़ोतरी से बजट पर अतिरिक्त बोझ पड़ गया है। मध्यम वर्गीय परिवार इसमें राहत की उम्मीद लगाए बैठा था कि एक और बोझ थोप दिया गया। सुमन पांडेय, गृहणी।
गैस सिलिंडर की कीमत बढ़ने का सबसे ज्यादा असर मध्यमवर्गीय परिवारों पर पड़ रहा है। दाल, तेल और अन्य खाद्य सामग्री पहले ही महंगी हो चुकी हैं, ऐसे में सिलिंडर का दाम बढ़ने से रसोई का बजट प्रभावित होगा। सरकार को कीमतों में कमी करनी चाहिए। नीलम, गृहणी।
00
गैस की जिले में कोई कमी नहीं है। सरकार का कहना है कि गैस का दुरुपयोग न हो। मोबाइल से गैस की बुकिंग करें और ओटीपी से सिलिंडर लें। किसी ने ई-केवाईसी नहीं कराई तो वह करा ले अन्यथा बुकिंग में दिक्कत आ सकती है। इसके लिए वह चाहे तो घर बैठे ऑनलाइन या फिर गैस एजेंसी पर पहुंचकर ई-केवाईसी करा लें। अजय अग्रवाल, इंडेन गैस एजेंसीधारक।
Trending Videos