सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Changes in weather and pollution have increased the number of respiratory patients.

Azamgarh News: मौसम में बदलाव व प्रदूषण से सांस के मरीज बढ़े

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Changes in weather and pollution have increased the number of respiratory patients.
15 जिला अस्पताल में मरीज देखते डाॅ. आरके कुशवाहा। संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। जिला अस्पताल की ओपीडी में इन दिनों मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि देखी जा रही है। फिजिशियन डॉ. आर के कुशवाहा के अनुसार रोजाना ओपीडी में लगभग 120 से 130 मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें से करीब 30 से 35 मरीज अस्थमा या अन्य सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित पाए जा रहे हैं। डॉ. कुशवाहा ने बताया कि सामान्य दिनों में अस्थमा के मरीजों की संख्या 10 से 15 के बीच रहती है, लेकिन मौसम में बदलाव, बढ़ते प्रदूषण, ठंड और धूल-मिट्टी के कारण इन दिनों यह संख्या काफी बढ़ गई है। ऐसे मरीजों में खांसी, सांस फूलना, सीने में जकड़न और एलर्जी जैसी शिकायतें आम तौर पर देखी जा रही हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि प्रदूषण से बचाव के लिए मास्क का इस्तेमाल करें, धूल-धुंध वाली जगहों पर कम जाएं और समय पर दवाइयां लें। समस्या बढ़ने पर तुरंत अस्पताल में चिकित्सकीय सलाह लेना जरूरी है। डॉ. कुशवाहा ने बताया कि जिला अस्पताल में अस्थमा के मरीजों के लिए आवश्यक दवाइयां और जांच की सुविधाएं उपलब्ध हैं। समय पर इलाज से इस बीमारी को नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अस्थमा एक प्रबंधनीय बीमारी है और सही समय पर उपचार शुरू होने पर मरीज सामान्य जीवन जी सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed