सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Five women, including a folk singer, were honored with the Nari Shakti Samman-2026.

Azamgarh News: नारी शक्ति सम्मान-2026 से नवाजी गईं लोक गायिका समेत 5 महिलाएं

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Five women, including a folk singer, were honored with the Nari Shakti Samman-2026.
नारी श​क्ति संस्थान के होली मिलन समारोह में मौजूद महिलाएं। श्रोत-स्वयं
विज्ञापन
आजमगढ़। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति संस्थान की ओर से नारी शक्ति सम्मान एवं फाल्गुनोत्सव समारोह का आयोजन शनिवार को शारदा तिराहा स्थित एक होटल में किया गया। शुभारंभ मां दुर्गा के चित्र के समक्ष संरक्षक मंडल व पदाधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष अर्चना वत्सल ने और संचालन अंशु अस्थाना ने किया। समारोह में वाराणसी से आईं लोक गायिका सरोज वर्मा, जौनपुर की सामाजिक कार्यकर्ता सीमा सिंह, लखनऊ की एंकर व सोशल मीडिया क्रिएटर प्राची तिवारी, आजमगढ़ की शिक्षाविद अंजना श्रीवास्तव तथा मऊ की डॉ. चंदा सिंह को नारी शक्ति सम्मान-2026 से सम्मानित किया। कार्यक्रम में बालिकाओं ने नारी सशक्तिकरण पर नृत्य प्रस्तुत किया। दूसरे सत्र में महिलाओं ने आज बिरज में होरी रे रसिया गीत पर एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली के रंगों में सराबोर होली मिलन का आनंद लिया। मुख्य वक्ता ऊषा शर्मा ने कहा कि संस्थान की संस्थापिका डॉ. पूनम तिवारी ने अथक प्रयासों से संस्था को बीज से वट वृक्ष बनाने का कार्य किया है। उन्होंने प्रेरणादायक पंक्तियों हम अधूरे नहीं, हम अभागे नहीं, बात इतनी ही है कि हम जागे नहीं के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। उन्होंने महारानी लक्ष्मीबाई के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। सचिव डॉ. पूनम तिवारी ने सभी का आभार व्यक्त किया। कहा कि आज महिलाएं समानता के अधिकार को पहचान चुकी हैं और हर क्षेत्र में शिखर पर पहुंच रही हैं। संस्थान की अध्यक्ष मंजू उपाध्याय ने महिला स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा के प्रति संस्था की प्रतिबद्धता को दोहराया। वहीं कार्यकारी अध्यक्ष अर्चना वत्सल ने कहा कि बदलाव की शुरुआत घर से छोटे-छोटे सकारात्मक प्रयासों से ही होती है। इस अवसर पर संस्थान की संरक्षक सुधा तिवारी, रानी अनामिका सिंह, प्रियंका राय, प्रियंका पांडेय, दीपशिखा पाण्डेय, अनीता आलोक श्रीवास्तव, डॉ. नेहा दुबे, डॉ. प्रीति गुप्ता आदि संस्था की सदस्य उपस्थित रहीं।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed