सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Sumit and Preeti ran the fastest race

Azamgarh News: सुमित और प्रीति ने लगाई सबसे तेज दौड़

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Sumit and Preeti ran the fastest race
सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में दांव लगातीं महिला पहलवान। संवाद
विज्ञापन
आजमगढ़। जिला स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स, कुश्ती, बैडमिंटन व कबड्डी बालक-बालिका वर्ग की प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। एथलेटिक्स प्रतियोगिता के बालक वर्ग के 100 मीटर में सुमित सोनकर प्रथम तथा बालिका वर्ग में प्रीति अव्वल आई। यहां कबड्डी में 8 टीम शामिल हुई। एथलेटिक्स के बालक वर्ग में 82 व बालिका वर्ग में 65 सहित कुल 147 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। बैडमिंटन में बालक वर्ग में 68 व बालिका वर्ग में 69 और कुश्ती के बालक वर्ग में 80 और बालिका वर्ग में 79 खिलाड़ी शामिल हुए। एथलेटिक्स प्रतियोगिता के बालक वर्ग के 100 मीटर में सुमित सोनकर प्रथम, आदित्य यादव द्वितीय रहे। 200 मीटर में आदित्य प्रथम, सुमित सोनकर द्वितीय, 400 मीटर में हिमांशु यादव प्रथम, आशीष सोनकर द्वितीय स्थान पर रहे। 800 मीटर में शैलेश चौहान प्रथम, पियूष प्रजापति द्वितीय, 1500 मीटर में सत्यम यादव प्रथम, आशीष सोनकर द्वितीय रहे। 3000 मीटर में शैलेश चौहान प्रथम, सत्यम द्वितीय, 100 मीटर हार्डिल में मुकेश कन्नौजिया प्रथम, अभिराज गौतम द्वितीय और शाटपुट थ्रो में अवनीश प्रथम व अनुकल्प द्वितीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग के 100 मीटर दौड़ में प्रीति प्रथम, अर्चिता यादव द्वितीय, 200 मीटर में प्रीती प्रथम, रिंकी वर्मा द्वितीय रही। 400 मीटर में काजल कसौधन प्रथम, अर्चिता यादव द्वितीय, 800 मीटर में अंतिमा यादव प्रथम, रिया कुमारी द्वितीय रही। गोला फेंक में नेहा यादव प्रथम, काजल निषाद द्वितीय रही। जेवलिन थ्रो में रोशनी प्रथम, नेहा वर्मा द्वितीय, लॉग जंप में शिखा प्रथम, मुस्कान वर्मा द्वितीय रहीं। मुख्य अतिथि विजय शंकर यादव व अध्यक्ष जिला कुश्ती संघ राजेंद्र यादव ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर भूपेंद्र वीर सिंह, लालचंद्र चौहान, सत्यवान यादव, वीरभद्र यादव, मो. इरफान आदि उपस्थित रहे। कबड्डी का फाइनल मुकाबला मां वैष्णो देवी महाविद्यालय और एसएसआर एकेडमी के बीच खेला गया। इसमें एसएसआर एकेडमी ने मां वैष्णो देवी महाविद्यालय को हराकर विजेता बनी। इसके पूर्व पहला सेमीफाइनल मैच एसबीआरडीएस कंधरापुर बनाम मां वैष्णो देवी महाविद्यालाय के बीच खेला गया। इसमें मां वैष्णो देवी महाविद्यालय जीत दर्ज कर फाइनल में पहुंच गया। दूसरे सेमीफाइनल में एसएसआर एकेडमी ने स्टेडियम को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया था। बैडमिंटन प्रतियोगिता के अंडर-17 बालक वर्ग में आश्रृत सिंह प्रथम, अक्षत गुप्ता द्वितीय रहे। युगल वर्ग में आशुतोष व रूद्र प्रथम, स्वरित व उज्ज्वल द्वितीय रहे। अंडर-17 बालिका वर्ग में ओमसी बरनवाल प्रथम, अनाया द्वितीय, अंडर-19 बालक वर्ग में गुफरान अहमद प्रथम, गगन गुप्ता द्वितीय रहे। युगल वर्ग में गुफरान व गगन गुप्ता प्रथम व सौरभ व शशांक की जोड़ी द्वितीय स्थान पर रही।
Trending Videos

कुश्ती बालिका वर्ग के 50 किग्रा भार वर्ग में सुगंधा प्रथम, तन्नू द्वितीय रही। 53 किग्रा में प्रिया चौहान प्रथम, दृष्टि द्वितीय रही। 55 किग्रा में अन्नू प्रथम, नंदिनी दूसरे स्थान पर रही। बालक वर्ग के 57 किग्रा में विवेक प्रथम, रंजीत द्वितीय, 61 किग्रा में मंगेश प्रथम, अमन द्वितीय, 65 किग्रा में आयूष प्रथम, आदित्य द्वितीय, 70 किग्रा में शिवम यादव प्रथम, हिमांशु द्वितीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed