फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Akhilesh Yadav termed Education Minister resignation as first major victory of students movement in Azamgarh

आजमगढ़ में अखिलेश यादव का तंज: शिक्षा मंत्री का इस्तीफा छात्रों के आंदोलन की पहली बड़ी जीत, 2027 में बदलाव तय

Sat, 25 Jul 2026 04:43 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 25 Jul 2026 04:43 PM IST
सार

Azamgarh News: अखिलेश यादव ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को छात्रों की जीत बताया। अखिलेश यादव ने पेपर लीक और भर्ती घोटालों पर भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने शिक्षा, रोजगार, एआई और तकनीक आधारित व्यवस्था का वादा किया। 

विज्ञापन
Akhilesh Yadav termed Education Minister resignation as first major victory of students  movement in Azamgarh
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शनिवार को निजामाबाद के विधायक रहे आलम बदी के आवास पर पहुंचे। उन्होंने परिवार से मिलकर सांत्वना दी। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उनकी पार्टी युवाओं, छात्रों और किसानों के साथ खड़ी है। 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता बदलाव के लिए मतदान करेगी। उन्होंने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को छात्रों के आंदोलन की सफलता बताते हुए कहा कि यह युवाओं की पहली बड़ी जीत है। साथ ही आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को हर संभव सहायता देने की मांग की।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर पेपर लीक, भर्ती प्रक्रिया में अनियमितता और आरक्षण के साथ अन्याय का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी पहले भी पेपर लीक का ऑडिट कर चुकी है और सरकार ने जानबूझकर भर्ती प्रक्रियाओं में देरी की। उन्होंने 69 हजार शिक्षक भर्ती समेत विभिन्न मामलों में प्रभावित अभ्यर्थियों को न्याय दिलाने की बात कही। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में व्यापक बदलाव की जरूरत है। प्राथमिक विद्यालयों के विलय, सरकारी स्कूलों की स्थिति और आधुनिक शिक्षा की कमी पर चिंता जताते हुए उन्होंने एआई, इंटरनेट और नई तकनीक के अनुरूप पाठ्यक्रम तैयार करने की वकालत की। उनका कहना था कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर शिक्षा और रोजगार को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश यादव ने सरकार पर अवैध निर्माण के मामलों में दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जारी शासनादेश के तहत जिन भवनों को नियमित किया जा सकता है, उसी आधार पर संबंधित विश्वविद्यालय को भी वैध किया जाना चाहिए। 

किसानों के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में खाद, पानी और सिंचाई की समस्या बनी हुई है तथा सरकार आवश्यक तैयारियां करने में विफल रही है। उन्होंने युवाओं पर हुए लाठीचार्ज की निंदा करते हुए आंदोलनकारी छात्रों के साहस की सराहना की और कहा कि समाजवादी पार्टी शिक्षा, रोजगार और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर लगातार संघर्ष करती रहेगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed