फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Selection of 28 beneficiaries via e-lottery under the Chief Minister's Cow Promotion Scheme.

Azamgarh News: मुख्यमंत्री गो-संवर्धन योजना के तहत ई-लॉटरी से 28 लाभार्थियों का चयन

Sat, 25 Jul 2026 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Selection of 28 beneficiaries via e-lottery under the Chief Minister's Cow Promotion Scheme.
जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री गो-संवर्धन योजना के तहत लाभार्थियों के चयन के लिए ई-लॉटरी आयोजित की गई। योजना के लिए प्राप्त 506 आवेदनों में से ऑनलाइन एवं पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से 28 लाभार्थियों का चयन किया गया। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री गो-संवर्धन योजना का उद्देश्य पशुपालकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाते हुए उनकी आय और जीवन स्तर में सुधार करना है। योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को शासन द्वारा निर्धारित वित्तीय सहायता और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ई-लॉटरी में चयनित लाभार्थियों के अभिलेखों का सत्यापन पूरा होने के बाद उनके बैंक खातों में शीघ्र धनराशि हस्तांतरित की जाएगी। साथ ही, शासन के निर्देशानुसार भविष्य में प्राप्त आवेदनों के आधार पर भी ई-लॉटरी के माध्यम से लाभार्थियों के चयन की प्रक्रिया जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed