{"_id":"6a647be0eef15319080d88ca","slug":"azad-party-bhim-army-protest-demanding-dharmendra-pradhan-resignation-in-azamgarh-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Protest: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, आजमगढ़ में आजाद पार्टी-भीम आर्मी का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Protest: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, आजमगढ़ में आजाद पार्टी-भीम आर्मी का प्रदर्शन
Sat, 25 Jul 2026 02:33 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: Pragati Chand
Updated Sat, 25 Jul 2026 02:33 PM IST
सार
Azamgarh News: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर आजमगढ़ जिले में शनिवार को आजाद पार्टी-भीम आर्मी ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस बल ने मौके पर उन्हें रोक लिया। पुलिस और युवाओं के बीच नोंकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
प्रदर्शन कर रहे युवाओं को समझाती पुलिस टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर शनिवार को आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी जुलूस की शक्ल में आगे बढ़ रहे थे, लेकिन नारौली के पास पुलिस ने उन्हें रोक लिया। मौके पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच कुछ देर तक तीखी नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने जमकर की नारेबाजी
प्रदर्शन की सूचना पर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी (सीओ) सिटी शुभम तोदी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने की बात कही। इस दौरान प्रदर्शनकारी सड़क पर नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; Sawan 2026: महादेव की नगरी में अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, नेपाल से आएंगे यजमान, सावन शुरू होते ही शिवमय होगी काशी
विज्ञापन
पुलिस प्रशासन ने काबू की स्थिति
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि प्रशासन उन्हें शांतिपूर्ण ढंग से विरोध दर्ज कराने से रोक रहा है। उनका कहना था कि वे लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांग रखना चाहते हैं, लेकिन प्रशासन उन पर धौंस दिखाकर उनकी आवाज दबाने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा, "आप प्रशासन की धौंस दे रहे हैं, जबकि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना हमारा संवैधानिक अधिकार है।" कुछ देर तक चले विरोध और पुलिस अधिकारियों से वार्ता के बाद स्थिति सामान्य हुई। पूरे घटनाक्रम के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा और पुलिस प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए रहा।