{"_id":"6a647e865db4951a190217c0","slug":"video-azad-party-bhim-army-protest-demanding-dharmendra-pradhan-resignation-in-azamgarh-2026-07-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आजमगढ़ में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर आजाद पार्टी-भीम आर्मी का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आजमगढ़ में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर आजाद पार्टी-भीम आर्मी का प्रदर्शन
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर शनिवार को आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी जुलूस की शक्ल में आगे बढ़ रहे थे, लेकिन नारौली के पास पुलिस ने उन्हें रोक लिया। मौके पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच कुछ देर तक तीखी नोकझोंक भी हुई। प्रदर्शन की सूचना पर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी (सीओ) सिटी शुभम तोदी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने की बात कही। इस दौरान प्रदर्शनकारी सड़क पर नारेबाजी करने लगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।