{"_id":"69c03e5a8ed7b593ff0ed7bd","slug":"an-fir-was-lodged-for-misbehaving-with-the-revenue-team-that-had-gone-to-remove-encroachment-and-obstructing-government-work-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-147343-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: अतिक्रमण हटाने गई राजस्व टीम से अभद्रता सरकारी कार्य में बाधा की प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: अतिक्रमण हटाने गई राजस्व टीम से अभद्रता सरकारी कार्य में बाधा की प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। नगर पंचायत माहुल स्थित जूनियर हाईस्कूल की भूमि से अवैध कब्जा हटाने गई राजस्व टीम से अभद्रता और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में पुलिस ने दो भाइयों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। यह कार्रवाई लेखपाल सौरभ राय की तहरीर पर की गई है।
लेखपाल ने बताया कि माहुल के अहरौला रोड स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय की भूमि राजस्व अभिलेखों में दर्ज है।
भूमि की मापी के दौरान पूर्वी हिस्से में कुछ लोगों का अवैध कब्जा पाया गया था। इस पर तहसील प्रशासन फूलपुर द्वारा कब्जा हटाकर स्कूल की जमीन को कब्जा मुक्त कराने का आदेश दिया गया था। इसी आदेश के अनुपालन में 19 मार्च को राजस्व टीम अतिक्रमण हटाने के लिए मौके पर पहुंची थी।
जब वे अवैध कब्जा हटवाने के लिए लोडर लेकर पहुंचे तो नगर पंचायत माहुल निवासी कब्जाधारक राजकुमार गुप्ता और उनके छोटे भाई संदीप गुप्ता ने उनके साथ अभद्रता की और जान से मारने की धमकी देते हुए कब्जा हटाने से रोक दिया।
आरोप है कि कुछ देर तक टीम को स्कूल के गेट को बंद कर रोककर रखा गया और राजस्व टीम के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। उपजिलाधिकारी फूलपुर अशोक कुमार के आदेश पर अहरौला पुलिस ने लेखपाल की तहरीर के आधार पर राजकुमार गुप्ता और संदीप गुप्ता के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने व सरकारी कर्मचारी से अभद्रता करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थानाध्यक्ष अहरौला अमित कुमार मिश्र ने बताया कि लेखपाल की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Trending Videos