सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Awareness about road safety

Azamgarh News: सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Awareness about road safety
एनएसएस ​​शिविर के तहत जेपीआर गर्ल्स कालेज की छात्राओं ने निकाली रैली। संवाद
विज्ञापन
रानी की सराय। सेठवल स्थित जेपीआर गर्ल्स काॅलेज में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर के तीसरे दिन स्वयंसेवकों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दीपिका यादव ने स्वयंसेवकों को यातायात नियमों का पालन करने के महत्व की जानकारी देते हुए सुरक्षित एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया।
Trending Videos

कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि एनएसएस शिविर का मुख्य उद्देश्य स्वयंसेवकों में सामाजिक जिम्मेदारी, अनुशासन एवं सेवा भावना का विकास करना है। इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने जागरूकता रैली भी निकाली, जो महाविद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर बाजार क्षेत्र होते हुए मां मसानी के स्थान तक पहुंची। रैली के दौरान स्वयंसेवकों ने लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इसके उपरांत मां मसानी मंदिर परिसर में साफ-सफाई अभियान चलाया गया। इस मौके पर प्रवक्ता गोविंद गिरी, सुषमा राय, विनीता, माधुरी, स्वाति गुप्ता, वेद प्रकाश, शिवकुमार, पल्लवी राय, ज्योति, अंशिका सिंह, मनोरमा, सुमित्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed