{"_id":"699df03cd40c1763a3061409","slug":"cheating-of-25-lakh-rupees-by-giving-fake-jewellery-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-146035-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: नकली जेवर थमाकर ढाई लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: नकली जेवर थमाकर ढाई लाख की ठगी
विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। दीदारगंज थाना क्षेत्र के चकशब्जपुर (शुकलपुरा) गांव निवासी एक महिला को नकली सोने के जेवर थमाकर ढाई लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। घटना का खुलासा तब हुआ जब लगभग एक माह बाद महिला को जेवर नकली होने की जानकारी मिली। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।मालती देवी पत्नी सदानंद यादव ने बताया कि वह किसी मुकदमे की तारीख पर जिला मुख्यालय गई थीं। वापसी के दौरान कैफियात ट्रेन में उनकी मुलाकात गंभीरपुर थाना क्षेत्र के कामरावां गांव निवासी धर्मेंद्र पुत्र लालजीत से हुई। बातचीत के दौरान आरोपी ने महिला को अपनी बहन की शादी के लिए पैसों की आवश्यकता होने का झांसा दिया और मोबाइल नंबर ले लिया।
आरोप है कि कुछ दिन बाद लगभग एक माह पूर्व धर्मेंद्र महिला के घर पहुंचा और विश्वास में लेकर नकली सोने के जेवर असली बताकर दिखाए। उसने जेवर के बदले ढाई लाख रुपये नकद ले लिए और वहां से चला गया। करीब एक माह बाद जब महिला ने जेवर की जांच कराई तो वह नकली निकला। इसके बाद पीड़िता को ठगी का एहसास हुआ।
पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ दीदारगंज थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सोमवार को पुलिस ने महिला की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की। थाना प्रभारी दीदारगंज राकेश कुमार सिंह ने बताया कि महिला की ओर से तहरीर मिली थी। इस पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
Trending Videos