{"_id":"699deed1c62a3365d605aec9","slug":"gold-and-silver-jewellery-stolen-from-a-locked-house-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-146038-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: बंद घर से सोने-चांदी के गहने चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: बंद घर से सोने-चांदी के गहने चोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मेहनाजपुर। कुरहरा दुलार सिंह (रकबा) ग्रामसभा में 36 घंटे के भीतर दूसरी चोरी हुई है। चंद्रप्रकाश सिंह के घर सोमवार की रात लगभग 12 बजे के बाद चोरों ने पीछे की ओर लगी खिड़की की ग्रिल काटकर घर में प्रवेश किया। घर के अंदर रखी अलमारी और बक्से से सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। उस समय मकान में परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। चंद्रप्रकाश सिंह वर्तमान में बलिया जनपद में रह रहे हैं।
पड़ोसियों ने खिड़की टूटी देख घटना की जानकारी परिजनों को दी। सूचना मिलते ही चंद्रप्रकाश के छोटे भाई आनंद प्रकाश सिंह उर्फ चुन्नू ने तत्काल यूपी-112 पर कॉल कर पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने थाना मेहनाजपुर को अवगत कराया।
इससे 36 घंटे पहले इसी ग्रामसभा के खुशनापुर मौजा में प्रदीप सिंह के घर भी चोरों ने छत के रास्ते कमरे में घुसकर नकदी व जेवरात चोरी की थी। दोनों घटनाओं का तरीका लगभग एक जैसा बताया जा रहा है, जिससे एक ही गिरोह की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है।
घटना की सूचना पर थाना प्रभारी मनीष पाल फोर्स, फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान डॉग स्क्वायड घटनास्थल से होते हुए रोड स्थित गिट्टी-बालू की एक दुकान के गेट तक पहुंचकर रुक गया। थाना प्रभारी मनीष पाल ने बताया कि जांच की गई है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
Trending Videos