पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh DFO office stenographer arrested red-handed while accepting bribe of ₹7,500

Azamgarh: एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई, डीएफओ कार्यालय का स्टेनो 7,500 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Tue, 30 Jun 2026 04:26 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 30 Jun 2026 04:26 PM IST
सार

Azamgarh News: आजमगढ़ जिले के डीएफओ कार्यालय का स्टेनो 7,500 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। पेड़ कटान की ऑनलाइन अनुमति दिलाने के नाम पर वह घूस ले रहा था। 

विज्ञापन
Azamgarh DFO office stenographer arrested red-handed while accepting bribe of ₹7,500
डीएफओ कार्यालय में तैनात स्टेनो कपिलदेव यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एंटी करप्शन टीम ने वन विभाग में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए डीएफओ कार्यालय में तैनात स्टेनो को 7,500 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद वन विभाग और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप सरीखा माहौल है। 

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
मुबारकपुर थाना क्षेत्र निवासी मनोज विश्वकर्मा ने एंटी करप्शन संगठन से शिकायत की थी कि पेड़ कटान की ऑनलाइन अनुमति दिलाने के एवज में डीएफओ कार्यालय में तैनात स्टेनो कपिलदेव यादव रिश्वत की मांग कर रहा है। शिकायत के सत्यापन के बाद एंटी करप्शन टीम ने आरोपी को पकड़ने की योजना बनाई। 
विज्ञापन


पूर्व निर्धारित रणनीति के तहत शिकायतकर्ता को 7,500 रुपये लेकर भेजा गया। जैसे ही स्टेनो ने रिश्वत की रकम ली, पहले से तैनात एंटी करप्शन टीम ने डीएफओ कार्यालय के मुख्य गेट के पास उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी को हिरासत में लेकर थाने लाया गया, जहां उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई शुरू की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एंटी करप्शन टीम प्रभारी ने बताया कि आरोपी कपिलदेव यादव सिधारी थाना क्षेत्र का निवासी है। वर्ष 2001 से वन विभाग में कार्यरत है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। लोगों का कहना है कि स्टेनो कपिलदेव यादव के खिलाफ पहले भी रिश्वत लेने की शिकायतें सामने आती रही थीं। 

आरोप है कि विभागीय अधिकारियों को इसकी जानकारी होने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। एंटी करप्शन की इस कार्रवाई के बाद वन विभाग की कार्यप्रणाली और निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed