सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh News Youth dies after bike falls into pit under-construction bridge tragic accident blocked soil

Azamgarh News: निर्माणाधीन पुल के पास गड्ढे में गिरी बाइक, युवक की मौत; मिट्टी से बंद रास्ते पर दर्दनाक हादसा

अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 14 Jun 2026 11:02 AM IST
विज्ञापन
सार

Azamgarh News: जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के चकिया गांव निवासी युवक की बीती रात दरियाबाद स्थित निर्माणाधीन पुल के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। मिट्टी से बंद रास्ते पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई। गंभीर रूप से घायल गुलशन ने जिला अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Azamgarh News Youth dies after bike falls into pit under-construction bridge tragic accident blocked soil
गुलशन कुमार की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

UP Accident: मोहम्मदाबाद गोहना-मुबारकपुर मार्ग पर दरियाबाद स्थित निर्माणाधीन पुल के पास बीती रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। पुल के समीप मिट्टी से बंद किए गए मार्ग पर बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।



जानकारी के अनुसार मुबारकपुर थाना क्षेत्र के चकिया गांव निवासी गुलशन कुमार (27) शनिवार रात करीब साढ़े दस बजे अपनी बाइक से इब्राहीमपुर बाजार की ओर जा रहे थे। बताया जाता है कि वह दरियाबाद स्थित निर्माणाधीन पुल के पश्चिमी छोर पर पहुंचे थे। पुल निर्माण कार्य के चलते दोनों ओर मिट्टी डालकर रास्ता बंद किया गया है। इसी दौरान उनकी बाइक मिट्टी के ढेर से टकरा गई और अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाली भूमि में बने नाले के गहरे गड्ढे में जा गिरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। सिपाही नित्यानंद सिंह ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुबारकपुर पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन घायल युवक को लेकर जिला अस्पताल जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी सांसें थम गईं।

घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग अस्पताल पहुंच गए। युवक की मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक चार भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था। परिवार की जिम्मेदारी भी उसके कंधों पर थी, जिससे घर में शोक की लहर दौड़ गई है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं स्थानीय लोगों ने निर्माणाधीन पुल के आसपास पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था और चेतावनी संकेतक लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed